नई दिल्ली, नवंबर 7। पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान केवल 4 दिन शेयर बाजार खुला। 4 दिन के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 760.69 अंक या 1.28 प्रतिशत चढ़ कर 60,067.62 पर बंद हुआ और निफ्टी 50 245.15 अंक या 1.39 प्रतिशत उछल कर 17,916.80 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमश: 2.83 प्रतिशत और 3.28 प्रतिशत की बढ़त आई। मजबूत जीएसटी कलेक्शन और सहायक वैश्विक संकेतों ने बाजार की मदद की। बता दें कि इससे पहले लगातार दो हफ्ते शेयर बाजार गिरा था। पिछले शेयर बाजार में तेजी के बीच 5 ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने 91 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं उन शेयरों के नाम।
ओडिसी टेक्नोलॉजीज
ओडिसी टेक्नोलॉजीज एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 126.60 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 91.21 फीसदी उछला। ये शेयर 4 दिन में 42.10 रु से 80.50 रु पर पहुंचा। बीते गुरुवार को ये करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 80.50 रु पर बंद हुआ। 91.21 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु 3.82 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें।
ऐम्को इंडिया
ऐम्को इंडिया ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 46.30 रु से 70.50 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 52.27 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 28.56 करोड़ रु है। 5 दिन में 52.27 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 8.5 फीसदी की तेजी के साथ 69.50 रु पर बंद हुआ।
कपिल राज फाइनेंस
कपिल राज फाइनेंस भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 44.84 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 6.78 रु से 9.82 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 44.84 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 4.98 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 18 फीसदी की से ज्यादा की मजबूती के साथ 9.82 रु पर बंद हुआ।
नेचुरल कैप्सूल्स
नेचुरल कैप्सूल्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 156 रु से 224 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 43.59 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 138.90 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 224 रु पर बंद हुआ।
वालचंद पीपलफर्स्ट
वालचंद पीपलफर्स्ट ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 78 रु से 110.20 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 41.28 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 32.09 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 4 फीसदी से अधिक की कमजोरी के साथ 110.20 रु पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ की मार्केट वैल्यू बढ़ी। इन 8 कंपनियों की मार्केट वैल्यू पिछले सप्ताह 1,18,930.01 करोड़ रुपये बढ़ी। इनमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सबसे अधिक लाभ हुआ।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications