नयी दिल्ली। ट्राई ने टीवी दर्शकों के लिए टैरिफ में बदलाव किये हैं। बल्कि ट्राई ने टीवी देखने वालों को नये साल का तोहफा दिया है, जिससे आपके लिए टीवी देखना सस्ता हो जायेगा। ट्राई की नयी टैरिफ पॉलिसी के मुताबिक कोई भी केबल ऑपरेटर अपने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सभी फ्री टू एयर चैनलों के लिए हर महीने 160 रुपये प्रति से अधिक चार्ज नहीं ले पायेगा। इसके पीछे ट्राई का उद्देश्य ग्राहकों के लिए बढ़ती लागत को कम करना है। मगर इस घोषणा का टीवी केबल और टेलीविजन चैनल कंपिनयों के शेयर पर बुरा असर पड़ा है। क्योंकि ट्राई के नये फैसले से इन कंपनियों की आमदनी में कमी आ सकती है। सन टीवी के शेयर में 1.5 फीसदी से अधिक की गिरावट दिख रही है। करीब सवा 1 बजे सन टीवी का शेयर 1.55 फीसदी की गिरावट के साथ 432.65 रुपये पर है। वहीं जी एंटरटेनमेंट का शेयर भी सुबह से कमजोर स्थिति में ही रहा है। हालांकि दोपहर एक बजे इसमें मामूली बढ़त दिख रही है। जी एंटरटेनमेंट का शेयर करीब आधा फीसदी की बढ़त के साथ 290.20 रुपये पर आ गया है। हालांकि सुबह इन दोनों कंपनियों के शेयरों में 2 से 4 फीसदी की कमजोरी दिखी थी।

क्या है ट्राई का नया नियम
ट्राई के नये नियम के अनुसार आप 1 मार्च 2020 से 130 रुपये में 200 फ्री टू एयर चैनल देख सकेंगे। अभी तक 130 रुपये में फ्री टू एयर चैनलों की संख्या सिर्फ 100 थी। मगर ट्राई ने साफ किया है कि इन मुफ्त चैनलों में वे चैनल शामिल नहीं होंगे, जिन्हें सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जरूरी घोषित कर रखा है। इनमें दूरदर्शन के ऐसे 26 चैनल हैं। ट्राई के नये रेट से आप 130 रुपये में दोगुने चैनल देख पाएंगे।
पिछले साल महंगा हुआ था टीवी देखना
जानकारी के लिए बता दें कि ट्राई ने ही पिछले साल टीवी से जुड़े नये टैरिफ नियम घोषित किये थे। मगर उसके बाद लोगों का टीवी देखना महंगा हो गया था। लोगों ने भी टैरिफ बढ़ने के बाद शिकायत की थी, क्योंकि उनके टीवी देखने के मासिक बिल में बढ़ोतरी हुई थी। मगर ट्राई ने सफाई दी थी कि उसके नये नियम टीवी का बिल कम करेंगे, क्योंकि आपको केवल उन चैनलों के लिए भुगतान करना होगा, जिन्हें आप देखना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें - 1.5 लाख रु के ऊपर टैक्स बचाने के टॉप 5 विकल्प, जानें डिटेल
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications