
Best Shares of the Week : बीता कारोबारी हफ्ता शेयर बाजारे के लिए उतार-चढ़ाव भरा। सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद बीते हफ्ते शेयर बाजार बढ़ोतरी के साथ बंद होने में कामयाब रहा। टेक्नोलॉजी, मेटल, कैपिटल गुड्स, तेल और गैस और बिजली शेयरों के दम पर शेयर बाजार हरे रंग में रहा। हालांकि हेल्थकेयर, ऑटो और चुनिंदा एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली ने तेजी पर लगाम लगा दी। कंपनियों के मिले-जुले तिमाही नतीजे, केंद्रीय बजट 2023 से कोई बड़ी उम्मीद न होने, विदेशी निवेशकों की तरफ से बिक्री जारी रहने, फेड अधिकारियों की तरफ से एक सख्त बयानबाजी और चीन में फिर से कारोबारों के खुलने की उम्मीद के चलते सप्ताह के दौरान शेयर बाजार सीमित दायरे में रहा। बीएसई सेंसेक्स 361 अंक चढ़ कर 60,622 पर और निफ्टी 50 71 अंक उछल कर 18,028 पर बंद हुआ। इसके उलट निफ्टी मिडकैप 100 0.7 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 सूचकांक 1.1 प्रतिशत गिर गया। फिर भी 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को केवल 5 कारोबारी दिनों में 68 फीसदी तक रिटर्न दिया।
ट्रेसकॉन : 67.88 फीसदी
ट्रेसकॉन एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 113.66 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 67.88 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 9.34 रु से 15.68 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की उछाल के साथ 15.68 रु पर बंद हुआ। 67.88 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.68 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
यश मैनेजमेंट : 63.95 फीसदी
यश मैनेजमेंट ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 10.68 रु से 17.51 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 63.95 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 29.77 करोड़ रु है। 5 दिन में 63.95 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की उछाल के साथ 17.51 रु पर बंद हुआ।
बीयू ओवरसीज : 47.08 फीसदी
बीयू ओवरसीज भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 47.08 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 2.91 रु से 4.28 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 47.08 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 6.05 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की मजबूती के साथ 47.08 रु पर बंद हुआ।
मंगलम सीड्स : 46.69 फीसदी
मंगलम सीड्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 136.10 रु से 199.65 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 46.69 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 219.22 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 199.65 रु पर बंद हुआ।
रेमेडियम लाइफकेयर : 45.27 फीसदी
रेमेडियम लाइफकेयर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 139.50 रु से 202.65 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 45.27 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 72.95 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की तेजी के साथ 202.65 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications