नई दिल्ली, जून 15। शेयर बाजार इस समय एक नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। आज सेंसेक्स 221.52 अंक या 0.42% बढ़ कर 52,773.05 पर और निफ्टी 57.40 अंक या 0.36% ऊपर 15,869.30 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में देखें तो शेयर बाजार में काफी तेजी रही है। इस दौरान कई ऐसे शेयर रहे जिन्होंने निवेशकों का पैसा दोगुना से अधिक कर दिया। हम यहां ऐसे ही 5 टॉप शेयरों की जानकारी देंगे। इनमें संकट से गुजर रहे अनिल अंबानी की एक कंपनी भी शामिल है। वहीं एक कंपनी उनके बड़े भाई और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की है। आइए जानते हैं इन पांचों शेयरों की डिटेल।
रिलायंस पावर
रिलायंस पावर के चेयरमैन अनिल अंबानी हैं। रिलायंस पावर की मार्केट कैप इस समय 3,935.59 करोड़ रु है। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 105.72 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। ये शेयर एक महीने में 6.82 रु से 14.03 रु पर पहुंच गया। आज मंगलवार को कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। 105.72 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 2.11 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। हमारी लिस्ट में यही वो कंपनी है, जिसने निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक किया है।
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस भी उन शेयरों में शामिल है, जिन्होंने पिछले एक महीने में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 383 रु से 738.05 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को पीएनबी हाउसिंग के शेयरों से 92.70 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप करीब 12,436.78 करोड़ रु है। हालांकि आज कंपनी का शेयर 5 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रा
रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रा की पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है, जिसके चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रा के शेयर एक महीने में 91.5 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका शेयर 387.25 रु से एक महीने में 741.50 रु पर पहुंच गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 1,119.67 करोड़ रु है। इस कंपनी के 52 हफ्तों का शिखर 744.40 रु रहा है।
जयप्रकाश एसोसिएट्स
लिस्ट में अगला नंबर है जयप्रकाश एसोसिएट्स का। इस कंपनी के शेयर बीएसई पर एक महीने में 86.32 फीसदी की छलांग लगाई है। कंपनी का शेयर इस दौरान 8.04 रु से 14.98 रु पर पहुंच गया। आज जयप्रकाश एसोसिएट्स का शेयर 10 फीसदी की उछाल के साथ 14.98 रु पर बंद हुआ। इस स्तर पर कंपनी की मार्कट कैपिटल 3,661.47 करोड़ रु है।
लक्स इंडस्ट्रीज
लक्स इंडस्ट्रीज का शेयर पिछले एक महीने में 2,000.35 रु से 3510 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को 75.47 फीसदी रिटर्न मिला। आज कंपनी का शेयर 1 फीसदी की गिरावट के साथ 3503.20 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 8,846.63 करोड़ रु है। पिछले 52 हफ्तों लक्स इंडस्ट्रीज का शेयर 3,700.00 रु तक ऊपर चढ़ा और 1,049.05 रु के निचले स्तर तक गिरा है। इस तरह की और भी कई कंपनियां हैं, जिन्होंने निवेशकों को एक महीने में 70 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications