नयी दिल्ली। बजट आने में कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले शेयर बाजार एक्सपर्ट अनुमान लगा रहे हैं कि बजट के बाद मार्केट किस तरफ जा सकता है। साथ ही ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कौन से शेयर कमाई करा सकते हैं। मगर कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिन्होंन बजट से पहले ही धमाल मचा दिया है। पिछले कारोबारी हफ्ते के केवल 5 दिनों में इन शेयरों ने 35 फीसदी से 67 फीसदी तक का रिटर्न दिया। इतना रिटर्न यदि आप एफडी से कमाना चाहें तो आपको कई साल लग जाएंगे। मगर शेयर बाजार में जितने अधिक मुनाफे की संभावना है उतना ही जोखिम भी है। इसलिए निवेश से पहले रिस्क फैक्टर को न भूलें। यहां हम आपको उन 5 शेयरों के बारे में बताएंगे जिन्होंने निवेशकों को सिर्फ 5 दिन ही मालामाल कर दिया।
आदित्य विजन
आदित्य विजन एक छोटी कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल इस समय सिर्फ 76.92 करोड़ रु है। मगर इस छोटी कंपनी के शेयर ने पिछले हफ्ते बड़ा धमाल मचाया है। कंपनी के शेयर ने 67.19 फीसदी का रिटर्न दिया। ये शेयर हफ्ते की शुरुआत में 38.25 रु पर था, जबकि शुक्रवार को ये 63.95 रु पर बंद हुआ। शुक्रवार को आदित्य विजन का शेयर 4.92 फीसदी की मजबूती के साथ 63.95 रु पर बंद हुआ।
जेके टायर
जेके टायर वो शेयर है जिसने जिसने सिर्फ 5 दिन में निवेशकों को 50.66 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर ने निवेशकों की 2 लाख रु की रकम को सिर्फ 5 दिन 3 लाख रु कर दिया। जेके टायर के शेयर ने 90.30 रु से 136.05 रु तक का सफर तय किया। शुक्रवार को ये शेयर 20.45 रु या 17.69 फीसदी की तेजी के साथ 136.05 रु पर बंद हुआ। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 3,349.97 करोड़ रु है।
एंजेल फाइबर्स
एंजेल फाइबर्स ने निवेशकों को पिछले कारोबारी हफ्ते में मालामाल कर दिया। इस शेयर ने पिछले हफ्ते में 42.78 फीसदी का रिटर्न दिया। एंजेल फाइबर्स का शेयर 9.49 रु से 13.55 रु तक चढ़ा। एंजेल फाइबर्स की मार्केट कैपिटल इस समय सिर्फ 33.88 करोड़ रु है। यानी ये एक छोटी कंपनी है। इतनी छोटी कंपनियों में निवेश से पहले ध्यान रखें कि ऐसी कंपनियों के शेयरों में अस्थिरता की संभावना ज्यादा होती है।
संगम रिन्यूएबल्स
संगम रिन्यूएबल्स ने भी पिछले हफ्ते में निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर इस दौरान 15.90 रु से 22.11 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 39.06 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 46.02 करोड़ रु है। सिर्फ 5 दिन में 46 फीसदी का रिटर्न एफडी या किसी अन्य ऑप्शन से मिलना संभव नहीं है। इतना रिटर्न एफडी से हासिल करने में आपको 2-3 साल या शायद इससे भी ज्यादा का समय लग सकता है।
एमएफएल इंडिया
एमएफएल इंडिया के शेयर ने निवेशकों को 35.29 फीसदी रिटर्न दिया। एमएफएल इंडिया का शेयर 5 दिनों में 0.17 फीसदी से 0.23 रु पर पहुंच गया। इस कंपनी की मार्कट कैपिटल सिर्फ 8.29 करोड़ रु है। शुक्रवार को ये 0.01 रु या 4.55 फीसदी की तेजी के साथ 0.23 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications