Shark Tank India Startups: इस समय के शार्क टैंक का खुमार लोगों के सर पर चढ़कर बोल रहा है। दरअसल शार्क टैंक में लोग अपने नए-नए बिजनेस आइडिया लेकर आते हैं और उन्हें जज के सामने पेश करते हैं। ऐसे में अगर जज को उनका आइडिया पसंद आता है तो वह उनका बिजनेस बढ़ाने के लिए फंडिंग भी ऑफर करते हैं।
आज हम एक ऐसे ही शख्स की बात कर रहे हैं जिसने अपने पापा का बिजनेस बंद होने के बाद अपना खुद का कारोबार शुरू किया और 50,000 रुपए से 2.5 करोड़ रुपए बना दिए। यह शार्क टैंक इंडिया का तीसरा सीजन है। आज हम आपको रोनित गंभीर के बारे में बता रहे हैं।

शर्क टैंक में इस बार 28 साल के रोनित गंभीर आए। इनके द्वारा साल 2020 में शेफलिंग नाम का एक स्टार्टअप शुरू किया गया था। यह लोगों के रेडी टू कुक किट मुहैया कराने के लिए जाना जाता है। दरअसल इस किट में आपको स्वादिष्ट खाना मुहैया करवाया जाता है जो आप रेस्टोरेंट में ही कहते हैं।
रोनित का आईडिया रेस्टोरेंट को घर ले आने का है। अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट खाना खाना चाहते हैं, तो अब आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यही रोनित के स्टार्टअप का पूरा प्लान था।
इस पूरे काम के लिए रोनित ने अपनी टीम आउटसोर्स की है। उनकी एक टीम आपको 2 पैकर्स और 1 अकाउंटेंट है। इसके पहले रोनित ने टेक्सटाइल कंपनी में कुछ समय तक काम किया था लेकिन फिर पिता की कंपनी रातों-रात बंद हो गई।
इसके बाद रोनित ने अपनी मां से 50,000 रुपए लेकर बिजनेस शुरू किया और आज वह करीब 2.5 करोड़ रुपए तक का व्यापार बना चुके हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शेफलिंग के प्रोडक्ट रेडी टु कुक होते हैं। इनमें आपको डू इट योरसेल्फ का विकल्प भी मिलता है। उसके तहत आपको ग्लोबल डिश के इंग्रेडिएंट्स भी मुहैया करवाए जाते हैं, साथ ही इन्हें पकाने का तरीका भी बताया जाता है, जिससे आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट खाना तैयार कर सकते हैं।
इसमें वासी होने वाले सामान जैसे सब्जियां और मांस इन्हें छोड़कर बाकी सभी मसाले और दूसरी चीज शामिल होती है। यह इसलिए है क्योंकि कंपनी बिजनेस आइडिया अपने सामान को देश के लगभग हर हिस्से में बेच रही है, ऐसे में कंपनी कोई भी ऐसा सामान नहीं रखना चाहती है जो जल्दी खराब हो जाए यही कारण है कि कंपनी ने इसमें मीट और वेजिटेबल सप्लाई को नहीं ऐड किया है। ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से ताजी सब्जियां ले आए और उसे बनाकर खा सकें।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की रोनित जल्द ही इस किट को विदेश में एक्सपोर्ट करने का प्लान भी बना रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की रोनित की इस शेफलिंग प्रोडक्ट की किट में जापान की मशहूर डिश मोची और सूशी शामिल हैं। इसके अलावा आपको इटली की लजानिया और मेक्सिको की टॉको को और एंचिलाडा शामिल हैं।
आने वाले समय में कंपनी इंडियन मार्केट को टारगेट करके रेडी टू कुक इंडियन मील किट भी बनाने की तैयारी कर रही है। रोनित ने शार्क टैंक में 40 लाख रुपए के बदले अपने 16 फीसदी बिजनेस का स्टेक दिया हुआ है। ॉ


Click it and Unblock the Notifications