Shark Tank Season 4 New Judges List: शार्क टैंक सीजन 4 सुर्खियों में छाया हुआ है। ये शो जल्द ही फिर से शुरू होने वाला है। कई लोगों को बेसब्री से शार्क टैंक सीजन का इंतजार कर है। ऐसे में लोग इस शो से जुड़ी कई सारी डिटेल जानना चाहते हैं। चलिए आज आपको भी इस शो से जुड़ी अहम बातें बताते हैं।

जज पैनल से बाहर हो गए हैं ये सभी Judges
जी बिज की रिपोर्ट के अनुसार, अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, नमिता थापर, पीयूष बंसल और रितेश अग्रवाल इस सीजन में जरूर शामिल होंगे। इनके अलावा इस बार स्नैपडील के को-फाउंडर कुणाल बहल भी शार्क टैंक इंडिया में नए जज की तरह आ रहे हैं। इस शो में अलग-अलग स्टार्टअप आकर शो में मौजूद जज को फंडिंग के लिए पिच करते हैं और अगर स्टार्टअप फाउंडर और जज के बीच सहमति बन जाती है तो स्टार्टअप को फंडिंग मिल जाती है।
वहीं, विनीता सिंह और अमित जैन अभी तक किसी भी प्रोमो में नहीं दिखे हैं। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार ये भी जज के रूप में शायद शो में न नजर आएं। इसके अलावा दीपिंदर गोयल भी इस बार के सीजन में नहीं होंगे।
ये होगी शार्क टैंक सीजन 4 की थीम
इस बार के शो की थीम को यूनिक और अलग रखा गया है। सोनी लिव इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो प्रोमो रिलीज किया था, उसमें दिखाया था कि एक बिजनेस माइंडेड इंसान 9 से 5 की नौकरी में फंसा हुआ है। उस व्यक्ति को बाद में ये समझ आता है कि वह नौकरी के लिए नहीं बल्कि बिजनेस के लिए बना है। शो की टैग लाइन 'सिर्फ ड्रीम जॉब नहीं, अपने ड्रीम आइडिया के पीछे भागेगा इंडिया' से भी ये साबित हो रहा है कि कैसे भारत के लोग अपने जॉब के अलावा अपने बिजनेस को भी ग्रो करने का काम कर सकते हैं।
शार्क टैंक सीजन 4 को कौन करेगा होस्ट?
शार्क टैंक इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी की है। शार्क टैंक इंडिया ने वीडियो पोस्ट में लिखा था- 'मंच तैयार है! #SharkTankIndia सीजन 4 की शूटिंग शुरू हो गई है, जल्द ही सोनी लिव पर यह शो स्ट्रीम होगा।' शार्क टैंक के पिछले सीजन को कॉमेडियन राहुल दुआ ने होस्ट किया था। शार्क टैंक सीजन 4 को कॉमेडियन आशीष सोलंकी और यूट्यूबर साहिबा बाली होस्ट करेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications