नई दिल्ली, मई 27। आज शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। 27 मई को कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शुक्रवार को बेंचमार्क इंडेक्स लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। इनमें निफ्टी 16300 के ऊपर बंद हुआ। सेंसेक्स 632.13 अंक या 1.17 फीसदी बढ़ कर 54,884.66 पर और निफ्टी 182.30 अंक या 1.13 फीसदी ऊपर 16,352.50 पर बंद हुआ। आज लगभग 2152 शेयरों में तेजी आई है, 1099 शेयरों में गिरावट आई है और 119 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
ये हैं गिरने-चढ़ने वाले शेयर
आज अपोलो हॉस्पिटल्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी लाइफ, हीरो मोटोकॉर्प और इंडसइंड बैंक निफ्टी पर टॉप उछलने वाले शेयरों में रहे, जबकि गिरने वाले शेयरों में ओएनजीसी, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड कॉर्प और टाटा स्टील शामिल रहे। मेटल और ऑयल एंड गैस को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1-1 फीसदी की तेजी आई।
सप्ताह में कैसा रहा बाजार
निफ्टी में लगातार दूसरे हफ्ते तेजी आई। इस हफ्ते ये 0.53 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। एक पॉजिटिव ट्रेंड से शेयर बाजार को सहारा मिला। अमेरिका में अधिक उत्साहित रिटेल आय के आउटलुक से वॉल स्ट्रीट में ओवरनाइट वृद्धि के साथ एशियाई शेयरों में तेजी आई। इन सबका भारतीय शेयर बाजार पर भी सकारात्मक असर पड़ा।
कल कैसा रहा था बाजार
इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार में बेंचमार्क सूचकांकों ने तीन दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया था। शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई थी। कल की तेजी से निफ्टी 16,200 के करीब पहुंच कर बंद हुआ था। सेंसेक्स 503.27 अंक या 0.94 फीसदी ऊपर 54,252.53 पर और निफ्टी 144.40 अंक या 0.90 फीसदी उछल कर 16,170.20 पर रहा था। लगभग 1712 शेयरों में तेजी और 1509 शेयरों में गिरावट आई थी और 126 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। कल बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.4 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.78 फीसदी उछला था।


Click it and Unblock the Notifications