नई दिल्ली, जून 15। रिलायंस जियो के किफायती फीचर फोन जियोफोन के प्रीपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की गयी है। ये बढ़ोतरी 20 फीसदी है। कहा गया है कि इंट्रोडक्ट्री ऑफर खत्म हो गया है इसलिए कंपनी ने रिचार्ज प्लान की कीमतों में इजाफा किया है। 20 फीसदी की वृद्धि के कारण इसके 155 रुपये वाले जियोफोन प्लान की कीमत अब 186 रुपये होगी और यह 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करेगा। जबकि 185 रुपये वाले प्लान की नई कीमत 222 रुपये पहुंच गई है और यह भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। इसी तरह 336 दिनों की वैलिडिटी वाले 749 रुपये के टॉप एंड प्लान की कीमत अब जियो वेबसाइट पर 899 रुपये बताई गयी है।
करोड़ों में हैं यूजर्स
कीमतों में बढ़ोतरी से जियो फोन के यूजर्स को झटका लगना तय है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार टेलीकॉम मार्केट लीडर के पास लगभग 41 करोड़ ग्राहकों का आधार है, जिसमें से 10 करोड़ से अधिक जियोफोन यूजर्स हैं। जियोफोन फीचर फोन 4जी और वोल्ट इनेबल्ड है और केवल कंपनी के नेटवर्क पर काम करता है।
जियोफोन की डिटेल
पिछले साल जियो ने अपने किफायती 4जी स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट को भी लॉन्च किया था, जिसे इसने इंटरनेट दिग्गज गूगल के साथ मिल कर डेवलप किया है, जिसकी कीमत 6,499 रुपये है। बता दें कि भारती एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने 2021 में अपने प्रीपेड टैरिफ में 25 फीसदी तक की वृद्धि की थी, ताकि इनके औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता (एआरपीयू) को बढ़ाया जा सके।
जियो का एआरपीयू
मार्च तिमाही में जियो ने एआरपीयू में उच्चतम वृद्धि (10.6%) की जानकारी दी। ये बढ़ोतरी दिसंबर के मुकाबले हुई। इससे इसका एआरपीयू 168 रुपये पर पहुंच गया। लेकिन यह काफी हद तक कई कम-भुगतान और निष्क्रिय उपयोगकर्ताओं को हटाने के कारण रहा। वहीं एयरटेल ने वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में सबसे अधिक 178 रुपये का एआरपीयू दर्ज किया। वीआई का एआरपीयू 124 रुपये का रहा।
महंगे हो सकते हैं प्लान
भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया सहित भारतीय निजी दूरसंचार ऑपरेटर कंपनियां दिवाली 2022 तक अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में फिर से वृद्धि कर सकती हैं। इस बात का खुलासा मई में आई एक रिपोर्ट में हुआ था। नई बढ़ोतरी से प्रीपेड टैरिफ में 10-12 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। तीनों टेलीकॉम ऑपरेटरों ने इससे पहले नवंबर 2021 में अपने प्रीपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।
25 फीसदी तक बढ़े दाम
नवंबर 2021 में, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने घोषणा की कि टेलीकॉम प्रीपेड टैरिफ में 20-25 प्रतिशत तक की वृद्धि करेंगे। जल्द ही रिलायंस जियो ने भी ऐसा ही किया। इससे एयरटेल और वीआई के 79 रुपये वाले प्लान की कीमत 99 रुपये हो गई, जबकि हाई प्राइस प्लान्स की कीमतों में तीन अंकों तक की वृद्धि देखी गई। 84 दिनों की वैलिडिटी वाला एयरटेल का 2 जीबी डेला का प्लान 698 रुपये से बढ़ कर 839 रुपये का हो गया। डेटा बूस्टर जिनकी कीमत क्रमशः 3 जीबी, 12 जीबी और 50 जीबी के लिए 48 रुपये, 98 रुपये और 251 रुपये थी, वो 58 रुपये, 118 रुपये और 301 रुपये कर दी गयी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications