नई दिल्ली, अक्टूबर 25। सोने की कीमतों में अब लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने के दाम ऊपर चढ़े हैं। आज 25 अक्टूबर को सोना फिर से महंगा हुआ है। सोने की कीमतों में करीब 250 रु की बढ़त दर्ज की गयी है। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी ऊपर चढ़े हैं। चांदी की कीमत 65500 रु के ऊपर पहुंच गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
25 अक्टूबर को सोने और चांदी के रेट
सोमवार 25 अक्टूबर को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 243 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47805 रु से चढ़ कर 48048 रु पर पहुंच गया। हालांकि यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी करीब 8200 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 483 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 65294 रु से चढ़ कर 65777 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 242 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47856 रु और 22 कैरेट वाला सोना 223 रु महंगा होकर 44012 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 182 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36036 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 142 रु चढ़ कर 28108 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
ऐसे खरीदें सस्ता गोल्ड
अगर कोई सस्ते में सोना खरीदना चाहत है तो उसके पास शानदार मौका है। आज से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम 2021-22 की सातवीं किश्त सब्सक्रिप्शन के लिए खुली है। एसजीबी में सोमवार 25 अक्टूबर 2021 से 29 अक्टूबर तक निवेश हो सकता है। इसमें आपको सस्ता सोना मिलेगा। दरअसल गोल्ड बांड स्कीम 2021-22 की सातवीं किस्त में एक ग्राम सोने के मूल्य के बराबर का मूल्य 4,765 रु प्रति यूनिट तय किया गया है।
और मिल सकता है सस्ता
जो गोल्ड बॉन्ड योजना में ऑनलाइन निवेश कर रहे हैं यानी भुगतान किसी भी डिजिटल तरीके से कर रहे हैं उन्हें प्रति यूनिट 50 रु की छूट मिलेगी। ऑनलाइन पेमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 योजना की सातवीं किश्त में प्रति यूनिट का प्राइस 4,715 रु प्रति ग्राम होगा। ये फायदे का सौदा है।


Click it and Unblock the Notifications