नयी दिल्ली। प्याज के टमाटर के रेट काफी तेजी बढ़ रहे हैं। प्राइवेट ट्रडर्स के अनुसार आपूर्ति में कमी के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को टमाटर की खुदरा कीमतें 80-85 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं। जून के बाद से टमाटर की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है और पिछले कुछ हफ्तों से अलग-अलग किस्मों के आधार पर इसकी कीमतें 50-60 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में चल रही थीं। कारोबारियों के मुताबिक प्रमुख राज्यों से नई फसल की कम आवक की खबरों के बीच इस हफ्ते अचानक रेट बढ़ गए। क्वालिटी और अलग-अलग कॉलोनियों के आधार पर असंगठित बाजारों में शनिवार को सब्जी विक्रेताओं के पास टमाटर का दाम 80-85 रुपये प्रति किलो था। लेकिन सरकारी आंकड़ों में दिल्ली में टमाटर का औसत खुदरा मूल्य अभी भी 60 रुपये किलो दिखाया जा रहा है।
आजादपुर मंडी में क्या है भाव
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को मदर डेयरी के सफल सब्जी आउटलेट्स पर टमाटर का रेट 78 रुपये किलो था, जबकि ई-प्लेटफॉर्म ग्रोफ़र्स पर 74-75 रुपये प्रति किलो और बिग बास्केट 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक टमाटर बिक रहा था। व्यापारिक आंकड़ों के आधार पर एशिया की सबसे बड़ी फल और सब्जी थोक मंडी आजादपुर मंडी में टमाटर की कीमतें 40-60 रुपये प्रति किलोग्राम पर थीं। मार्केट से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार उगाई वाले क्षेत्रों से नई फसलों की कम आवक की रिपोर्ट की वजह से कीमतें बढ़ रही हैं।
कम हो रही फसल
दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में टमाटर की फसल इस बार कम मानी जा रही है। इसकी वजह है कोरोना महामारी के दौरान अपनी उपज की कीमत पर अनिश्चितता के कारण किसानों द्वारा कम क्षेत्र में उगाई करना। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि किसानों को कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के दौरान टमाटर को 1-2 रुपये किलो में बेचना पड़ा। बारिश से फसल को होने वाले नुकसान और अड़चन से राष्ट्रीय राजधानी में ताजा फसलों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। हालांकि अगले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य होने की भी उम्मीद की जा रही है।
इन राज्यों में कम हुआ उत्पादन
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, तमिलनाडु, केरल, जम्मू और कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश वे राज्य हैं जहां टमाटर का उत्पादन कम रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में सालाना लगभग 1.973 करोड़ टन टमाटर का उत्पादन होता है, जबकि खपत लगभग 1.151 करोड़ टन है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिटेल में 15-20 रुपये प्रति किलो के रेट पर बिक रही प्याज की कीमतें इस समय 35-45 रुपये प्रति किलो हो गई हैं। थोक मंडियों में प्याज का भाव 8 अगस्त के बाद से लगातार बढ़ रहा है। इस दौरान प्याज का दाम बढ़ कर 2500 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications