Shraddha Kapoor Birthday: आज 3 मार्च को श्रद्धा कपूर 38 साल की हो गई हैं। सालभर में श्रद्धा कपूर भले ही कुछ फिल्मों में नजर आती हैं लेकिन वह लाखों की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं और उनके पास करोड़ों की संपत्ति भी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा करीब करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा कई अन्य तरीकों से भी पैसे कमाती हैं।

इतने करोड़ संपत्ति की हैं मालकिन (Shraddha Kapoor Net Worth Detail)
श्रद्धा कपूर के पास कार कलेक्शन से लेकर कई प्रॉपर्टी हैं। जीक्यू के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 130 करोड़ रुपये है। हर फिल्म के लिए एक्ट्रेस लगभग 5 करोड़ रुपये चार्ज लेती हैं। इसके अलावा वह डबिंग, ब्रांड प्रमोशन, ऐड और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी खूब कमाई करती हैं। वे एक ब्रांड एंडोर्समेंट का 1.6 करोड़ चार्ज करती हैं। उनका अपना फैशन ब्रांड है, जिसका नाम लेबल इमारा है। इस बिजनेस से भी वे खूब कमाती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे एक फिल्म में काम करने 5-6 करोड़ फीस लेती हैं।
एक्ट्रेस के पास है इतने लाख की प्रॉपर्टी (Shraddha Kapoor Property)
एक्ट्रेस के पास कई लग्जरी कार(Shraddha Kapoor income sources) भी है। उनके पास 83.3 लाख रुपये की ऑडी क्यू7, मर्सिडीज बेंज जीएलई और 1.50 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज भी है। इतना ही नहीं, उनके पास जुहू में आलीशन घर भी है। इसकी कीमत 60 करोड़ रुपये के पास है। उनका मड आइलैंड में 20 करोड़ रुपये का एक बंगला भी है। एक्ट्रेस पल्मोनास जुलरी ब्रांड से भी जुड़ी हुई है। कुछ समय पहले ही, शार्क टैंक इंडिया में पल्मोनस के सह-संस्थापक पल्लवी मोहदिकर और अमोल पटवारी अपने आभूषण ब्रांड के लिए फंडिंग के लिए पिच देते हुए नजर आए थे।
इन फिल्मों में किया है काम (Shraddha Kapoor Birthday Today)
एक्ट्रेस ने साल 2010 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई फिल्मों(shraddha kapoor films name) में काम करके लोगों के दिलों में अलग पहचान बनाई है। साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' से श्रद्धा कपूर के रोल को जनता से बहुत प्यार मिला था। उन्होंने एक विलेन, एबीसीडी 2, बागी, रॉक ऑन 2, ओके जानू, हाफ गर्लफ्रेंड, हसीना पारकर, स्त्री, बत्ती गुनल मीटर चालू, छिछोरे, बागी 3, तू झूठी मैं मक्कार,स्त्री आदि फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी की है। पिछले 5-6 साल में श्रद्धा कपूर की कई फिल्में हिट रही हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 ने कुल मिलाकर फिल्म की कमाई अब करीब 596.50 करोड़ के आसपास रही थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications