Shreeji Shipping Global IPO Allotment Status : शिपिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनी श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और तीन दिन के सब्सक्रिप्शन पीरियड में आईपीओ को 58.08 गुना सब्सक्राइब किया गया है। श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ को 21 अगस्त, 2025 शाम 5:04:34 बजे (तीसरा दिन) तक रिटेल सेगमेंट में 21.92 गुना, क्यूआईबी (एक्स एंकर) में 110.41 गुना और एनआईआई सेगमेंट में 72.70 गुना सब्सक्राइब किया गया।

श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ मंगलवार (19 अगस्त) को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और गुरुवार (21 अगस्त) को बंद हुआ था। अब निवेशकों को अलॉटमेंट का इंतजार है। श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ का अलॉटमेंट 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को हुआ। यदि आपने इस आईपीओ में पैसा लगाया है यहां फटाफट चेक करें आपको शेयर मिले या नहीं यानी आपका अलॉटमेंट स्टेट्स क्या है...
Shreeji Shipping Global IPO Details
श्रीजी शिपिंग का आईपीओ 410.71 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है और यह इश्यू पूरी तरह से 410.71 करोड़ वैल्यू के 1.63 करोड़ शेयरों का एक फ्रैश इश्यू (Fresh Issue) है। श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ का प्राइस बैंड (Shreeji Shipping Global IPO Price Band) 240 रुपये से 252 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
आवेदन के लिए लॉट साइज़ 58 है। एक रिटेल निवेशक द्वारा अपर प्राइस बैंड पर आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 14,616 रुपये (58 शेयर) है। एसएनआईआई (sNII) के लिए लॉट साइज़ निवेश 14 लॉट (812 शेयर) है, जिसकी कुल राशि 2,04,624 रुपये और बीएनआईआई (bNII) के लिए 69 लॉट (4,002 शेयर) है, जिसकी कुल राशि 10,08,504 रुपये है।
बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
Shreeji Shipping Global IPO Listing Date
श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर होगी, जिसकी संभावित तिथि 26 अगस्त, 2025 तय की गई है।
Shreeji Shipping Global IPO Latest GMP
ग्रे मार्केट में श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनऑफिशियल मार्केट को कवर करने वाली अलग-अलग वेबसाइट्स के अनुसार, आईपीओ का जीएमपी (GMP) शुक्रवार (23 अगस्त) सुबह 7 बजे 30 रुपये था। यानी अपर प्राइस बैंड 252 रुपये के हिसाब से देखें तो शेयरों के 282 रुपये पर लिस्ट होने की संभावना है, जो 11.90 फीसदी के प्रीमियम यानी लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। हालांकि, ध्यान रखने योग्य बात है कि यह सिर्फ एक अनुमान है, वास्तिक लिस्टिंग डेटा से इसका कोई सीधा संबंध नहीं है।
Shreeji Shipping Global IPO Allotment Status Full Steps
Shreeji Shipping Global IPO Allotment Status Online On NSE
- सबसे पहले NSE के IPO Allotment Verification Status पेज पर जाएं
- सलेक्ट इक्विटी बिड ऑप्शन
- अपने आईपीओ को चुनें
- पैन नंबर दर्ज करें या एप्लिकेशन नंबर भरें और सबमिट पर क्लिक कर दें। आपको आपका स्टेटस दिख जाएगा।
Shreeji Shipping Global IPO Allotment Status Online On BSE
- बीएसई के आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक पेज पर जाएं
- इश्यू टाइप कर क्लिक करें।
- कंपनी का नाम चुनें
- पैन नंबर या एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपको आपका स्टेटस दिख जाएगा।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications