
Insurance Agent : बीमा उद्योग का काफी तेजी के साथ विस्तार हो रहा है। इसी का लाभ उठाने के लिए श्रीराम जनरल इंश्योरेंस (एसजीआई) विस्तार की राह पर है। कंपनी ने आने वाले कुछ वर्षों में बिजनेस को बढ़ाने और ज्यादा क्षेत्रों तक पहुंचने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी एजेंट की संख्या बढ़ाने में फोकस कर रही है और कंपनी एजेंट की संख्या बढ़कर 2 लाख करने का लक्ष्य रखा है।
श्रीराम जनरल इंश्योरेंस ने अपनी शाखाओं की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी की अभी तक देश में 235 शाखा है। इसका कहना है कि हर वर्ष ब्रांच नेटवर्क में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इसी के अनुरूप एजेंट की संख्या में इजाफा किया जायेगा।
अभी तक इसके पास प्वाइंट ऑफ सेल्सपर्सन के साथ 57,000 एजेंट है। इस संख्या को बढ़ाना है और इसको 2 लाख के पर लेकर जाना है। गौरतलब है कि जयपुर की इस बीमा कंपनी का ग्रॉस रिटेन प्रीमियम पिछले फाइनेंशियल ईयर में 29 फीसदी बढ़कर 2 हजार 266 करोड़ रु रहा था।
हालांकि, अगर हम इस अवधि में इंश्योरेंस इंडस्ट्री की वृद्धि दर की बात करें, तो फिर यह वृद्धि दर 16 प्रतिशत रही है। श्रीराम जनरल इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ अनिल अग्रवाल ने कहा है कि वह बिजनेस प्लान को लेकर काफी अधिक उत्साहित है साथ ही ग्रोथ भी काफी मजबूत है।
अनिल अग्रवाल के अनुसार, कंपनी का विस्तार की योजना पर तेजी से बढ़ रही है। इसी क्रम में वे सिर्फ एजेंसी को ही नहीं बढ़ा रहे हैं, इसके साथ ही वर्क फोर्स में भी इजाफा कर रहे है।
चालू फाइनेंशियल ईयर में 750 और आने वाले 3 वर्षों में 5 हजार लोगों की भर्ती की योजना है। कंपनी के पास वर्तमान में 3 हजार 705 कर्मचारी है। कंपनी ने पिछले वर्ष लगभग 14 हजार एजेंट को नियुक्त किया था। उनका कहना है कि व्यक्तिगत नए प्रीमियम को बढ़ाने के लिए एजेंटों पर विश्वास करते हैं।
एसजीआई का सॉल्वेंसी रेशियो 4.9 प्रतिशत है। इंश्योरेंस सेक्टर के रेगुलेटर के प्रावधान से देखे तो यह आवश्यकता महज 1.5 प्रतिशत की है।
कंपनी में अभी तक इसके प्रमोटर्स ने अभी तक 259 करोड़ रु इक्विटी के रूप में निवेश किए हैं। कंपनी ने 14 साल में लाभांश के रूप में 2,200 करोड़ रु से ज्यादा का भुगतान किया है साथ ही, बीते वर्ष भी कंपनी फायदे में रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications