नई दिल्ली। रिलायंस ग्रुप की कंपनी रिलायंस रिटेल में अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक ने अपना निवेश बढ़ाने का फैसला किया है। सिल्वर लेक ने फैसला किया है कि वह रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में 1,875 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस बात की जानकारी दी है। इस निवेश के साथ सिल्वर लेक और उसकी सहयोगी निवेशकों का रिलायंस रिटेल में कुल निवेश बढ़कर 9,375 करोड़ रुपये हो गया है। जहां तक प्रतिशत में बात है तो अब सिल्वर लेक की हिस्सेदारी बढ़कर 2.13 फीसदी हो जाएगी। रिलायंस ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी वैल्यू 4.285 लाख करोड़ रुपये की है।

जानिए मुकेश अंबानी ने क्या कहा
सिल्वर लेक के अपना निवेश बढ़ाने पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि इंडियन रिटेल सेक्टर के लिए सिल्वर लेक और इसके सह-निवेशक वैल्यूड पार्टनर्स हैं। हमें उनका विश्वास और सहारा मिलने पर खुशी है।
और भी बड़े निवेश हो चुके हैं
रिलायंस रिटेल पिछले महीने में विदेशी निवेशों से तेजी से हुआ है। रिलायंस रिटेल ने करीब 13,050 करोड़ रुपये का फंड जुटाया है। इसमें प्राइवेट इक्विटी फर्म सिल्वर लेक पार्टनर्स और अमेरिकी फर्म केकेआर प्रमुख हैं। वहीं इससे पहले 30 सितंबर को प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक ने भी रिलायंस रिटेल में 0.84 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 3,675 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें : बेटी के लिए ऐसे खरीदें Gold, शादी तक हो जाएगा ढेर सारा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications