Silver Rate Today: बीते कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। कभी अचानक तेजी और कभी तेज गिरावट ने आम ग्राहकों से लेकर बड़े निवेशकों तक को असमंजस में डाल दिया था। ऐसे माहौल में 5 फरवरी को चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। आज चांदी के दामों में नरमी दर्ज की गई है, जिससे बाजार में खरीदारी की उम्मीद फिर से जागी है।

MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 245103 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:23 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 23743 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:24 मिनट तक 77.92 डॉलर रही है। इसमें 6.91 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रहा है। यह 8.18 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
रिकॉर्ड ऊंचाई से अब काफी नीचे
कुछ समय पहले चांदी करीब 4,20,000 रुपए प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई तक पहुंच गई थी। उस वक्त बाजार में यह चर्चा थी कि दाम और ऊपर जा सकते हैं। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। मौजूदा गिरावट के बाद चांदी की कीमतें करीब 2,58,000 रुपए प्रति किलो के आसपास आ गई हैं। यानी रिकॉर्ड ऊंचाई से इसमें काफी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले दिनों क्यों बढ़े थे दाम
हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई घटनाओं का असर कीमती धातुओं पर पड़ा। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की खबरों से सोने को सुरक्षित निवेश माना गया और उसकी कीमतें मजबूत बनी रहीं। चांदी भी कुछ हद तक उसी रुख पर चली, लेकिन इसमें औद्योगिक इस्तेमाल की बड़ी भूमिका होने के कारण दामों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा गया। इसी वजह से चांदी कुछ समय पहले रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी।
आगे क्या रह सकता है रुझान
विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय संकेतों, डॉलर की चाल और औद्योगिक मांग पर निर्भर करेंगी। अगर वैश्विक तनाव बढ़ता है तो कीमतें फिर ऊपर जा सकती हैं, लेकिन अगर हालात शांत रहते हैं तो दाम सीमित दायरे में रह सकते हैं।
खरीदारों के लिए सही मौका?
5 फरवरी को चांदी की कीमतों में आई गिरावट को आम खरीदारों के लिए अच्छा मौका माना जा रहा है। हालांकि निवेश से पहले बाजार की स्थिति और अपनी जरूरतों को समझना जरूरी है। फिलहाल चांदी ने ऊंचे स्तर से राहत की सांस ली है, जिससे ग्राहकों के चेहरे पर भी मुस्कान लौटती नजर आ रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications