आज शुरुआती कारोबार में गोल्ड की कीमतों में उछाल दर्ज की गई लेकिन चांदी के दाम गिर गए। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने का हाजिर भाव में शुक्रवार को भी तेजी देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: आज शुरुआती कारोबार में गोल्ड की कीमतों में उछाल दर्ज की गई लेकिन चांदी के दाम गिर गए। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने का हाजिर भाव में शुक्रवार को भी तेजी देखने को मिल रही है। आज सुबह 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 158 रुपये चढ़कर 47654 रुपये पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट सोने का भाव भी 157 बढ़कर 47463 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि, 22 कैरेट सोने का मूल्य अब 145 रुपये तेज होकर 43655 और 18 कैरेट का 35741रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में 375 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की जा रही है।

सोना वायदा भाव में तेजी
सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है। वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने का भाव 72 रुपए बढ़कर 47,427 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया क्योंकि सटोरियों ने मजबूती के साथ मांग को पूरा किया। शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.32% बढ़कर 48,015 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, क्योंकि प्रतिभागियों ने फर्म स्पॉट डिमांड पर अपना दांव बढ़ाया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.35 प्रतिशत बढ़कर 1,737.10 डॉलर प्रति औंस रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर की वजह से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिकी में हाजिर सोने की की कीमत 0.1 फीसदी चढ़ कर 1724.91 डॉलर पर पहुंच गई। फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमत 1,733 डॉलर प्रति औंस रही।
गोल्ड-सिल्वर पर चीन संकट और कोरोना का असर
दरअसल चीन और अमेरिका में कोरोनावायरस संक्रमण के दूसरे दौर ने आर्थिक अनिश्चितता बढ़ा दी है। इससे अमेरिकी बाजार में गोल्ड की कीमतों थोड़ी तेजी दिखी। लॉकडाउन की वजह से शेयर बाजार को लगे झटके ने भी निवेशकों का गोल्ड की ओर रुझान बढ़ाया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह जोर नहीं पकड़ेंगी तब तक निवेशकों की गोल्ड में होल्डिंग नहीं घटेगी। भारत में जो आर्थिक हालात हैं उसकी वजह से रिटेल बाजार में सोने की कीमत में उछाल आ रही है। आने वाले दिनों में सोने और चांदी में थोड़ा उछाल देखने के मिल सकता है।
गोल्ड खरीदने से पहले पता कर लें रेट
बता दें अगर आप सोना या चांदी खरीदने या बेचने जा रहे हैं तो पहले सोने का रेट जरूर पता कर लें। पहले से भाव का पता होने पर ज्वैलर से आप अच्छा दाम हासिल कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति IBJA यानी इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट https://ibjarates.com/ पर जाकर स्पॉट का रेट पता कर सकता है। बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications