Tata Mid Cap Fund: टाटा ग्रुप देश का जानामाना नाम है। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर के कारोबार वाले इस ग्रुप के पास म्यूचुअल फंड कंपनी भी है। इसकी एक स्कीम ने निवेशकों को देखते देखते करोड़पति बना दिया है।
टाटा म्यूचुअल फंड की इस स्कीम का नाम है टाटा मिड कैप म्यूचुअल फंड। इस स्कीम को 31 मार्च 2004 को लांच किया गया था। इस म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न लगातार अच्छा बना हुआ है।

टाटा मिड कैप फंड स्कीम में अगर किसी ने इसकी लांचिंग से 10,000 रुपये की एसआईपी की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 1.53 करोड़ रुपये हो गई होगी। इस स्कीम ने हर साल औसतन करीब 16.75 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस रिटर्न से पैसा तेजी से बढ़ा है। अगर नेट रिटर्न जानना हो तो यह करीब 553 प्रतिशत का रहा है।
टाटा मिड कैप फंड स्कीम का सिप रिटर्न
- 1 साल का सिप रिटर्न: 19.12 प्रतिशत
- 2 साल का सिप रिटर्न: 25.06 प्रतिशत
- 3 साल का सिप रिटर्न: 37.25 प्रतिशत
- 5 साल का सिप रिटर्न: 75.94 प्रतिशत
- 10 साल का सिप रिटर्न: 17.61 प्रतिशत
इस वक्त टाटा मिड कैप फंड स्कीम की एनएवी 309.7772 रुपये की है। स्कीम की लांचिंग के वक्त एनएवी 10 रुपये थी। इस प्रकार से बीते 10 साल में टाटा मिड कैप फंड स्कीम ने हर 10 रुपये को करीब 310 रुपये बना दिया है। इस फंड इस वक्त 2519 करोड़ रुपये को मैनेज कर रहा है। वहीं इस फंड का एक्सपेंस रेशियो 2.01 प्रतिशत है। क्रिसिल ने इस फंड थ्री स्टार रेटिंग दी है।
टाटा मिड कैप फंड स्कीम में टॉप 10 शेयर
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड
- थर्मैक्स लिमिटेड
- अरबिंदो फार्मा लिमिटेड
- कमिंस इंडिया लिमिटेड
- बंधन बैंक लिमिटेड
- एआईए इंजीनियरिंग लिमिटेड
- पाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड
- कजरिया सेरामिक्स लिमिटेड
- ल्यूपिन लिमिटेड
नोट: यहां पर टाटा मिड कैप फंड स्कीम का डिटेल बताया जा रहा है। यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications