नई दिल्ली, अगस्त 23। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोना सस्ता हुआ है। हालांकि सोने की कीमतों में मामूली गिरावट ही आई है। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी घटे हैं। आज की गिरावट से सोने या चांदी रेट पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। वैसे चांदी का रेट इस समय 62200 रु तक आ गया है। आगे चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
सोमवार के सोने और चांदी के दाम
सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 23 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47329 रु से गिर कर 47306 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 31 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 62233 रु से गिर कर 62202 रु पर आ गए।
बाकी कैरेट सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 22 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47117 रु और 22 कैरेट वाला सोना 21 रु सस्ता होकर 43332 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 17 रु नीचे आया और यह प्रति 10 ग्राम 35480 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 13 रु गिर कर 27674 रु पर आ गया।
जानिए अपने शहर में सोने के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
करीब 19 फीसदी हुआ सस्ता
बीते एक साल में सोने की कीमतें एमसीएक्स पर करीब 19 फीसदी घटी हैं। एक साल पहले 56,200 रुपये के उच्च स्तर से 23 अगस्त को सोना एमसीएक्स पर 47,216 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो एक साल में लगभग 19% की गिरावट है। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि ऊपर की ओर बढ़ने से पहले सोने में कुछ और समय तक गिरावट जारी रहेगी। यानी आप थोड़ा सब्र कर सकते हैं और फिर इसमें निवेश कर सकते हैं।
कैसे करें निवेश
सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications