नई दिल्ली, जुलाई 7। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को सोने के रेट थोड़े नीचे आए हैं। आज बुधवार 7 जुलाई को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज हुई। इससे पहले कल मंगलवार को सोना महंगा हुआ था। सोना के साथ ही आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। चांदी के दाम आज 500 रु प्रति किलो से ज्यादा कम हुए हैं। खरीदारी के लिए ज्वेलर के पास जाने से पहले सोने-चांदी रेट चेक कर लें।
7 जुलाई को सोने-चांदी के रेट
बुधवार को सोने की कीमतें नीचे आईं। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 21 रु प्रति 10 ग्राम की कमी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47956 रु से गिर कर 47935 रु पर आ गए। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 531 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 69854 रु से गिर कर 69333 रु पर पहुंच गए।
जानिए बाकी सभी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना आज 21 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47743 रु और 22 कैरेट वाला सोना 20 रु सस्ता होकर 43908 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 16 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35951 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 12 रु की गिरावट के साथ 28042 रु पर पहुंच गया।
जानिए अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
क्या कहते हैं जानकार
जानकार कहते हैं कि सोने की कीमत एक सीमित दायरे में चल रही हैं और यह रुझान अगले एक महीने तक जारी रहने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि अगले एक महीने तक सोना 48,300 रु से 49,500 रु प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर सकता है। इसलिए सोने के निवेशकों को हर गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में देखना चाहिए। सोना मध्यम अवधि में 51,000 रु प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
ऐसे करें गोल्ड में निवेश
सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications