ऑटो कंपनियों,मारुति सुजुकी, बिक्री में गिरावट, Maruti Suzuki,Hyundai, car manufacturer,vehicles,auto companies, Sales Decline
नई दिल्ली: ऑटो कंपनियों की फरवरी महीने की बिक्री में भारी गिरावट आई है। करीब एक साल से चल रही मंदी से अभी ऑटो सेक्टर उबर ही नहीं पाया था कि कोरोना का कहर उसकी कमर तोड़ने वाला साबित हो रहा है। फरवरी माह में भी आटो सैक्टर में मंदी रही जिससे तकरीबन सभी कम्पनियों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। लिहाज फरवरी माह कार कंपनियों की बिक्री के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ है। मारुति सुजुकी, हुंडई, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा जैसी बड़ी कंपनियों के वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।
हुंडई की बिक्री फरवरी में 10% गिरी
मारुति सुजुकी की बिक्री जहां 1 फीसदी से ज्यादा गिरी है, वहीं हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की बिक्री में 10.3 फीसदी की गिरावट आई और उसने 48,910 गाड़ियां बेचीं। एचएमआईएल ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 54,518 गाड़ियां बेची थीं। वहीं बयान में कहा गया कि इस दौरान घरेलू बिक्री में 7.2 फीसदी की कमी हुई और यह फरवरी 2019 की 43,110 यूनिट के मुकाबले घटकर 40,010 यूनिट रह गई। इसी तरह कंपनी के निर्यात में 22 फीसदी की कमी आई और यह एक साल पहले की 11,408 यूनिट्स के मुकाबले घटकर 8,900 यूनिट रह गई।
महिन्द्रा को 42% का झटका, कंपनी ने बेचे 32,476 वाहन
बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 42 फीसदी गिरकर 32,476 यूनिट पर आ गई। वहीं कंपनी ने कहा कि उसने पिछले साल फरवरी महीने में 56,005 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी की घरेलू बिक्री इस दौरान 42 फीसदी गिरकर पिछले साल की 52,915 फीसदी की तुलना में 30,637 यूनिट पर आ गई। इस दौरान निर्यात भी पिछले साल की 3,090 यूनिट्स की तुलना में 40 फीसदी गिरकर 1,839 यूनिट पर आ गया। मालूम हो कि कंपनी ने यूटिलिटी वाहनों, कारों और वैन समेत यात्री वाहन श्रेणी में फरवरी 2020 में 10,938 वाहनों की बिक्री की। यह फरवरी 2019 में इस श्रेणी में बिके 26,109 वाहनों की तुलना में 58 फीसदी कम है। इस दौरान कंपनी के कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री साल भर पहले की 21,154 यूनिट से 25 फीसदी गिरकर 15,856 यूनिट पर आ गई। मध्यम एवं भारी कमर्शियल व्हीकल्स खंड में भी बिक्री 686 यूनिट की तुलना में कम होकर 436 यूनिट पर आ गई।
टाटा मोटर्स की बिक्री में आई 34 % की गिरावट
दूसरी ओर एक और दिग्गज ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स की फरवरी की बिक्री में 34 फीसदी की गिरावट आई है। टाटा मोटर्स ने बताया कि फरवरी में उसने घरेलू बाजार में महज 38,002 वाहन बेचे हैं। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 57,221 वाहन बेचे थे। टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट मयंक पारीक ने बताया, 'चीन में कोरोना के प्रकोप और एक बड़े वेंडर के यहां आग लग जाने की वजह से वाहन का उत्पादन और थोक बिक्री प्रभावित हुई है। कंपनी के कॉमर्शियल व्हीकल की घरेलू बिक्री में 35 फीसदी की गिरावट आई है। मालूम हो कि चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से कई तरह के उपकरणों की आपूर्ति में बाधा बाधा आई है और इसकी वजह से बीएस 6 तक ट्रांजिशन अभियान पर भी असर पड़ा है।
एमजी मोटर की बिक्री भी गिरी
इसके साथ ही बता दें कि एमजी मोटर इंडिया ने कहा है कि चीन और अन्य देशों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से कंपनी की कल-पुर्जों की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे उसकी बिक्री में गिरावट आई है। कंपनी ने फरवरी में खुदरा बिक्री 1,376 यूनिट रही है, जबकि जनवरी में यह 3,130 यूनिट रही थी। एमजी मोटर इंडिया के पोर्टफोलियो में दो मॉडल एसयूवी हैक्टर और ZS ईवी हैं।
मारुति की बिक्री में 1.1 % की गिरावट, कंपनी ने बेची 1.47 लाख कार
मारुति को भी बिक्री के मोर्चे पर झटका लगा है। मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि फरवरी माह में उसने कुल 1,47,110 कारें बेचीं। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 1,48,682 कारें बेची थीं। इस तरह सालाना आधार पर बिक्री में 1.1 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि फरवरी में घरेलू बिक्री में 3.6 प्रतिशत की गिरावट आई और 1,34,150 कारे बेची गईं। वहीं दूसरी ओर समीक्षाधीन अवधि में निर्यात 7.1 प्रतिशत बढ़ी और 10,261 कारें निर्यात की गई। जबकि पिछले माह भारत में कंपनी ने कुल 1,36,912 वाहन बेचे थे, इसमें से 1,33,702 यात्री वाहन थे और बाकी कमर्शियल वाहन थे।
जानिए कारोबार कैसे हुआ प्रभावित
आपको इस बात से अवगत करा दें कि टाटा और महिंद्रा के अलावा एमजी मोटर इंडिया पर कोरोना का असर पड़ा है। क्योंकि इसकी वजह से चीन से पार्ट्स सप्लाई में बाधा आई है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के सेल्स एवं मार्केटिंग डिवीजन के चीफ राम नाकड़ा ने बताया, 'चीन से पार्ट्स सप्लाई के मामले में आकस्मिक चुनौतियों की वजह से बीएस 6 में ट्रांजिशन प्रभावित हुआ है। यह मार्च में भी कुछ हफ्ते जारी रह सकता है। मारुति सुजुकी, हुंडई, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर पर चीन के कारखानों से आपूर्ति का असर नहीं पड़ा है, इसके बावजूद वे हालात पर गहराई से नजर रखे हुए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications