नयी दिल्ली। थिंक-टैंक सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के मुताबिक श्रम भागीदारी दर में तेजी से हुई बढ़ोतरी के बावजूद देश में बेरोजगारी दर लगातार ऊंचे स्तरों बनी हुई है। सीएमआईई ने कहा कि बेरोजगारी दर मई 2020 में 23.5 प्रतिशत से गिर कर जून में 11 प्रतिशत रह गई। हालांकि जून में 11 प्रतिशत की बेरोजगारी दर लॉकडाउन से पहले की 8 प्रतिशत की तुलना में "अभी भी काफी अधिक" है। इसके अलावा जून में देखी गई बेरोजगारी दर में गिरावट का रुख अब सपाट नजर आ रहा है। यानी इसमें और गिरावट नहीं दिख रही।

कहां से कहां पहुंची बेरोजगारी दर
सीएमआईई के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ महेश व्यास के अनुसार 2017-18 के बाद से बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही थी। 2017-18 में यह औसतन 4.6 प्रतिशत थी। 2018-19 में यह बढ़ कर 6.3 प्रतिशत और फिर 2019-20 में बढ़कर 7.6 प्रतिशत हो गई। इन दरों के मुकाबले और इनकी प्रवृत्ति की तुलना में जून 2020 में 11 प्रतिशत की बेरोजगारी दर काफी अधिक है।
कब से शुरुआत हुई बेरोजगारी घटनी
सीएमआईई के मुताबिक 31 मई को समाप्त हुए सप्ताह में बेरोजगारी में गिरावट शुरू हुई। उस समय यह 20.2 प्रतिशत तक गिरी। इसके बाद के तीन हफ्तों में बेरोजगारी में और गिरावट देखी गई। हालांकि जून के अंतिम सप्ताह में बेरोजगारी दर में और गिरावट आनी रुक गई। असल में 28 जून को समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी दर में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई और अगले सप्ताह में फिर से 5 जुलाई को इसमें 0.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि अब तक के आंकड़ों से पता चलता है कि सबसे खराब स्थिति खत्म हो गई है।
कितनी है श्रम भागीदारी दर (एलपीआर)
एलपीआर 2019-20 की दूसरी छमाही में 42.5 प्रतिशत से गिर कर अप्रैल 2020 में, जो कि लॉकडाउन का पहला महीना था, 35.6 प्रतिशत रह गई थी। अचानक सिर्फ एक महीने में श्रम बल में 6.9 करोड़ की गिरावट आई थी और ये 2019-20 की दूसरी छमाही में औसतन 43.8 करोड़ से घट कर अप्रैल 2020 में 36.9 करोड़ रह गया। हालांकि जून में एलपीआर उछल कर 40.3 प्रतिशत हो गया। मगर ये अभी भी लॉकडाउन से पहले 42.5 प्रतिशत के स्तर को बरकरार नहीं रखे हुए है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications