नई दिल्ली, मार्च 20। अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो आप एसआईपी के बारे में जानते ही होंगे। लोग लंबी अवधि के वित्तीय उद्देश्य को पूरा करने के लिए एसआईपी निवेश शुरू करते हैं। एसआईपी आपको शेयर बाजार को समय दिए बिना इक्विटी में निवेश करने में मदद करता है। जब आप एसआईपी के माध्यम से इक्विटी फंड में निवेश करते हैं, तो आप नियमित रूप से शेयर बाजार के स्तर पर एक निश्चित राशि का निवेश करते हैं। इक्विटी फंड आम तौर पर तीन तरह के होते हैं। इनमें लार्ज, मिड और स्मॉल कैप शामिल हैं। यहां आपको एक अच्छे स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड के बारे में बताएंगे, जिसने 3 साल की एसआईपी में बढ़िया रिटर्न दिया है।
एचएसबीसी स्मॉल कैप इक्विटी फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
यह 9 साल पुराना फंड है, जिसे एचएसबीसी म्यूचुअल फंड द्वारा जनवरी 2013 में लॉन्च किया गया था। यह एक ओपन एंडेड स्मॉल कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम है। 17 मार्च 2022 तक इसके पास 309.37 करोड़ रुपये की एयूएम थी। इसकी एनएवी 92.8737 रु की है। फंड का एक्सपेंस रेशियो 1.09% है, जो इसकी कैटेगरी के औसत एक्सपेंस रेशियो से अधिक है।
3 स्टार रेटिंग
क्रिसिल ने इस फंड को 3 स्टार रेटिंग दी है। इस हिसाब से जोखिम मीटर पर यह मध्यम जोखिम वाला है। रिटर्न के मामले में इसने अपने साथियों यानी अपने जैसे फंडों के मुकाबले औसत प्रदर्शन दिया है। हालांकि जो निवेशक इस फंड में निवेश करने के इच्छुक हैं, वे अच्छे रिटर्न कमाने के लिए एक बार में बड़ी राशि या एसआईपी के जरिए 2-3 साल के लिए निवेश कर सकते हैं।
कितना रहा रिटर्न
एक बार में रकम निवेश करने पर इस फंड का 1 साल का एब्सॉल्यूट रिटर्न और सालाना रिटर्न 34.88 फीसदी ही रहा है। वहीं 2 साल का एब्सॉल्यूट रिटर्न 145.46 फीसदी और सालाना रिटर्न 56.67 फीसदी रहा। 3 साल में यह रिटर्न 79.27 फीसदी और 21.41 फीसदी, 5 साल में 87.10 फीसदी और 13.34 फीसदी और फंड की शुरुआत से 342.66 फीसदी और 17.53 फीसदी रहा है।
कितना रहा एसआईपी रिटर्न
एसआईपी में देखें इस फंड का 1 साल का एब्सॉल्यूट रिटर्न 8.45 फीसदी और सालाना रिटर्न 16.08 फीसदी रहा है। वहीं 2 साल का एब्सॉल्यूट रिटर्न 54.19 फीसदी और सालाना रिटर्न 48.08 फीसदी रहा। 3 साल में यह रिटर्न 67.14 फीसदी और 36.40 फीसदी और 5 साल में 66.83 फीसदी और 20.59 फीसदी रहा है।
कैसा है पोर्टफोलियो
फंड का निवेश भारतीय शेयरों में 95.94 प्रतिशत निवेश करता है। इनमें जाइंट (सबसे बड़े शेयर) में 2.02 फीसदी, लार्ज-कैप कंपनियों में 2.62 प्रतिशत, मिड-लेवल शेयरों में 53.81 प्रतिशत और स्मॉल-कैप शेयरों में 41.55 प्रतिशत है। केमिकल्स, टेक्नोलॉजी, कैपिटल गुड्स, सर्विसेज और हेल्थकेयर शेयरों में फंड ने राशि लगाई हुई है। इस कैटेगरी के अन्य फंडों की तुलना में, इसका रसायन और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में कम निवेश है। एम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) लिमिटेड, मास्टेक लिमिटेड और एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड फंड की टॉप होल्डिंग्स हैं। एक बात ध्यान रहे कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन हैं। निवेश करने से पहले योजना से संबंधित सभी दस्तावेज और नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications