नई दिल्ली, मई 18। म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश उन निवेशकों के लिए बेहतर हैं जो इक्विटी बाजार से संबंधित जोखिम उठाने के लिए तैयार हैं। वर्तमान में, भारत में शेयर बाजार की घरेलू और वैश्विक तस्वीर ज्यादा अच्छी नहीं है। मगर बीता समय काफी अच्छा रहा है। लंबी अवधि में, कई म्यूचुअल फंड और एसआईपी ने एफडी जैसे पारंपरिक निवेश के तरीकों की तुलना में बेहतर रिटर्न दिया है। पिछले दो वर्षों में, भारत में एसआईपी सेगमेंटड में काफी अच्छी वृद्धि के कारण उछाल आया है। यहां दो स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड एसआईपी की जानकारी की गई है। इन दो म्यूचुअल फंड एसआईपी को प्रतिष्ठित रेटिंग एजेंसी मॉर्निंगस्टार द्वारा 4 स्टार रेटिंग दी गई है।
डीएसपी स्मॉल कैप फंड - रेगुलर प्लान-ग्रोथ
डीएसपी स्मॉल कैप फंड - रेगुलर प्लान - ग्रोथ की एनएवी 103.28 रुपये है और इसका फंड साइज (एयूएम) 8848.57 करोड़ रुपये है। इसका एक्सपेंस रेशियो (ईआर) 1.93 फीसदी है, जबकि कैटेगरी का औसत 1.89 फीसदी है। डीएसपी स्मॉल कैप फंड - रेगुलर प्लान - ग्रोथ का एसआईपी रिटर्न लंबी अवधि में काफी आकर्षक रहा है।
कितना दिया रिटर्न
पिछले 1 साल में इसका एसआईपी रिटर्न -1.72 फीसदी रहा। पिछले 2 वर्षों में इसने 34.13 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले 3 वर्षों में इसने 57.3 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले 5 वर्षों में इसने 63.82 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले 2 सालों में इस फंड का एसआईपी का सालाना रिटर्न 31.13 फीसदी रहा है।
145 फीसदी रिटर्न
पिछले 1 साल में इसका एब्सॉल्यूट रिटर्न 21.47 फीसदी रहा है। पिछले 2 वर्षों में इसने 145.16 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले 3 वर्षों में इसने 96.71 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले 5 वर्षों में इसने 66.51 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले 2 वर्षों में, इस फंड का सालाना रिटर्न 56.48 फीसदी रहा, जबकि कैटेगरी का औसत 56.38 फीसदी पर इससे कम रहा।
कोटक स्मॉल कैप फंड - ग्रोथ
कोटक स्मॉल कैप फंड - ग्रोथ की एनएवी 149.41 रु और इसके फंड का साइज 7384.59 करोड़ रु रह है। फंड का एक्सपेंस रेशियो 1.85 फीसदी है, जबकि कैटेगरी एवरेज 1.89 फीसदी है। इक्विटी बाजार में हालिया गिरावट को देखते हुए लंबी अवधि के एसआईपी और म्यूचुअल फंड निवेश निवेशकों के लिए अधिक लाभदायक रहे हैं।
कैसा रहा एसआईपी रिटर्न
पिछले 1 साल में इसका एसआईपी रिटर्न -4.03 फीसदी रहा। पिछले 2 वर्षों में इसने 38.24 फीसदी रिटर्न दिया। पिछले 3 वर्षों में इसने 65.49 फीसदी रिटर्न दिया। पिछले 5 वर्षों में इसने 79.97 फीसदी रिटर्न दिया। पिछले 3 सालों में इस फंड का एसआईपी का सालाना रिटर्न 35.64 फीसदी रहा है।
169.5 फीसदी रिटर्न
पिछले 1 साल में इसका कंप्लीट रिटर्न 20.26 फीसदी और पिछले 2 वर्षों में 169.51 फीसदी रिटर्न रहा है। यानी इसने 2 सालों में निवेशकों का पैसा ढाई गुना से अधिक कर दिया है। पिछले 3 वर्षों में इसने 122.89 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 5 वर्षों में इसने 102.40 फीसदी रिटर्न दि। पिछले 2 वर्षों में, इस फंड का वार्षिक रिटर्न 64.06 फीसदी रहा, जबकि कैटेगरी औसत 56.38 फीसदी है। एसआईपी से इन दोनों फंडों के रिटर्न की तुलना करते हुए कहा जा सकता है कि लंबी अवधि में कोटक स्मॉल कैप फंड-ग्रोथ फंड ने पहले फंड की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications