नई दिल्ली, जुलाई 4। म्यूचुअल फंड की ढेर सारी स्कीमें और कैटेगरी होती हैं। इनमें से एक कैटेगरी है स्माल कैप म्यूचुअल फंड की। इस कैटेगरी की म्यूचुअल फंड स्कीम में छोटी कंपनियों में निवेश किया जाता है। यह निवेश अच्छी छोटी कंपनी को पहचान कर पहले ही शुरू कर दिया जाता है। इसके बाद यह कंपनियां जब साइज में बड़ी होती हैं, तो म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न बढ़ने लगता है। आमतौर पर कहा जाता है कि अगर म्यूचुअल फंड की स्माल कैप कैटेगरी में निवेश करें, तो कम से 5 साल के लिए जरूर करें। ऐसा करने से बहुत ही ज्यादा फायदा होने की उम्मीद बढ़ जाती है।
क्या होती हैं सिप
म्यूचुअल फंड में सिप एक निवेश का जरिया है। सिप का पूरा नाम सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान होता है। इसे सिप या एसआईपी भी कहा जाता है। इसमें हर माह एक निश्चित धनराशि का निवेश तय तारीख का किया जाता है। इसे कितने भी सालों के लिए शुरू किया जा सकता है। वहीं अगर कोई निवेशक चाहे तो इसे बीच में बंद भी कर सकता है। ऐसा करने पर कोई पेनाल्टी भी नहीं लगती है।
आइये अब जानते हैं टॉप 5 स्माल कैप म्यूचुअल फंड स्कीमें कौन सी हैं।
कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने एक साल में 122.63 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस फंड में एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 2.22 लाख रुपये हो गई होगी। वहीं अगर किसी निवेशक ने इस म्यूचुअल फंड में एक साल पहले सिप की शुरुआत की होगी तो उसे 117.64 फीसदी का रिटर्न दिया हैं। यहां पर 10,000 रुपये महीने की सिप की वैल्यू एक साल में 1,75,621 रुपये की हो गई होगी।
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने एक साल में 112.48 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस फंड में एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 2.12 लाख रुपये हो गई होगी। वहीं अगर किसी निवेशक ने इस म्यूचुअल फंड में एक साल पहले सिप की शुरुआत की होगी तो उसे 117.40 फीसदी का रिटर्न दिया हैं। यहां पर 10,000 रुपये महीने की सिप की वैल्यू एक साल में 1,75,518 रुपये की हो गई होगी।
एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने एक साल में 90.47 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस फंड में एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1.90 लाख रुपये हो गई होगी। वहीं अगर किसी निवेशक ने इस म्यूचुअल फंड में एक साल पहले सिप की शुरुआत की होगी तो उसे 91.37 फीसदी का रिटर्न दिया हैं। यहां पर 10,000 रुपये महीने की सिप की वैल्यू एक साल में 1,64,343 रुपये की हो गई होगी।
एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने एक साल में 90.42 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस फंड में एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1.90 लाख रुपये हो गई होगी। वहीं अगर किसी निवेशक ने इस म्यूचुअल फंड में एक साल पहले सिप की शुरुआत की होगी तो उसे 83.11 फीसदी का रिटर्न दिया हैं। यहां पर 10,000 रुपये महीने की सिप की वैल्यू एक साल में 1,60,691 रुपये की हो गई होगी।
इंवेस्को इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम
इंवेस्को इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने एक साल में 70.13 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस फंड में एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1.70 लाख रुपये हो गई होगी। वहीं अगर किसी निवेशक ने इस म्यूचुअल फंड में एक साल पहले सिप की शुरुआत की होगी तो उसे 69.87 फीसदी का रिटर्न दिया हैं। यहां पर 10,000 रुपये महीने की सिप की वैल्यू एक साल में 1,54,722 रुपये की हो गई होगी।
एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम
एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने एक साल में 64.47 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस फंड में एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1.64 लाख रुपये हो गई होगी। वहीं अगर किसी निवेशक ने इस म्यूचुअल फंड में एक साल पहले सिप की शुरुआत की होगी तो उसे 63.08 फीसदी का रिटर्न दिया हैं। यहां पर 10,000 रुपये महीने की सिप की वैल्यू एक साल में 1,51,602 रुपये की हो गई होगी।
डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम
डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने एक साल में 61.18 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस फंड में एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1.61 लाख रुपये हो गई होगी। वहीं अगर किसी निवेशक ने इस म्यूचुअल फंड में एक साल पहले सिप की शुरुआत की होगी तो उसे 56.87 फीसदी का रिटर्न दिया हैं। यहां पर 10,000 रुपये महीने की सिप की वैल्यू एक साल में 1,48,711 रुपये की हो गई होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications