भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा एटीएम में छोटे नोटों की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश का असर अब साफ़ दिखने लगा है। देशभर में बड़ी संख्या में एटीएम अब ₹100 और ₹200 के नोट निकालने के लिए तैयार हो चुके हैं। यह कदम आम जनता खासकर ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है, जहां छोटे नोटों की मांग ज़्यादा होती है।

30 सितंबर तक 75% एटीएम को करना है अपडेट
बिजनेस स्टैन्डर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, RBI ने अप्रैल 2025 में बैंकों को सख्त निर्देश दिए थे कि 30 सितंबर 2025 तक कम से कम 75% एटीएम में एक कैसेट ₹100 या ₹200 के नोटों के लिए तय किया जाए। इसके बाद मार्च 2026 तक यह संख्या 90% तक पहुंचानी होगी। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य यह है कि आम लोग रोजमर्रा की खरीदारी या छोटे लेन-देन के लिए आसानी से छोटे नोट निकाल सकें।
बढ़ रही है छोटे नोटों की मांग
भारत में आज भी एक बड़ी आबादी नकद लेन-देन पर निर्भर है। छोटे दुकानदार, ऑटो-रिक्शा चालक, रेहड़ी-पटरी वाले और ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक अब भी ₹100 और ₹200 के नोटों में लेन-देन करना पसंद करते हैं। डिजिटल पेमेंट बढ़ने के बावजूद कैश की मांग अब भी बनी हुई है।
कैश मैनेजमेंट से जुड़ी एक बड़ी कंपनी के अनुसार दिसंबर 2024 में जहां केवल 65% एटीएम में यह सुविधा थी, वहीं अब यह आंकड़ा 73% तक पहुंच गया है। इससे साफ़ है कि बैंक इस दिशा में लगातार प्रगति कर रहे हैं।
ATM से निकासी अब होगी थोड़ी महंगी
RBI ने 1 मई 2025 से इंटरचेंज फीस बढ़ाने का फैसला किया था, जिसके बाद से ग्राहकों को फ्री लिमिट क्रॉस करने के बाद से ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं। अब एटीएम से पैसा निकालना थोड़ा महंगा हो गया है, वहीं, एक तरफ छोटे नोटों की सुविधा बढ़ रही है।
नए रेट कुछ इस तरह हैं
नकद निकासी: ₹19 प्रति ट्रांजैक्शन (पहले ₹17 थी)
गैर-नकद ट्रांजैक्शन: ₹7 प्रति ट्रांजैक्शन (पहले ₹6 थी)
मेट्रो और नॉन-मेट्रो ग्राहकों के लिए अलग लिमिट
मेट्रो शहरों (जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि) में ग्राहक 3 बार फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े मेट्रो शहरों में ग्राहक 3 बार फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
बाकी शहरों और कस्बों में 5 बार फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा है।
अगर एटीएम में तकनीकी खराबी, नेटवर्क समस्या या नकदी की कमी से ट्रांजैक्शन पूरा नहीं होता, तो वह फ्री लिमिट में नहीं गिना जाएगा।
RBI के नए नियमों से साफ है कि अब आम लोगों को छोटे नोटों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। हालांकि, बार-बार एटीएम से पैसे निकालने वालों को अब ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि ग्राहक स्मार्ट तरीके से ट्रांजैक्शन करें और फ्री लिमिट का सही इस्तेमाल करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications