नयी दिल्ली। भारत में किसानों की संख्या बहुत अधिक है। इसीलिए आज भी भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है। मगर किसानों की स्थिति वैसी नहीं है, जैसी होनी चाहिए। किसानों कई चीजों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक है खेती के नये उपकरण, जो काफी महंगे होते हैं। अक्सर किसान बढ़िया खेती के लिए नये उपकरण नहीं खरीद पाते। इसकी एक ही वजह होती है पैसा। मगर मोदी सरकार ने एक ऐसी योजना शुरू की है, जिसके तहत नये उपकरण खरीदने के लिए किसानों को 80 फीसदी पैसा सरकार से सब्सिडी के रूप में दिया मिलेगा। जानते हैं इस योजना की पूरी डिटेल और आवेदन का तरीका।
जानिए क्या है योजना
नये उपकरण खरीदने पर किसानों को जिस स्कीम के तहत 80 फीसदी सब्सिडी मिलती है वो है सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकेनाइजेशन (स्माम) किसान योजना। स्माम किसान योजना के तहत किसानों को सरकार से नये उपकरण खरीदने के लिए आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे वे बढ़िया और आधुनिक ढंग से खेती कर सकते हैं। स्माम किसान योजना के तहत किसानों को नये उपकरणों खरीदने के लिए कम से कम 50 फीसदी की मदद मिल सकती है।
क्या हैं इस योजना के फायदे
स्माम किसान योजना का सबसे बड़ा उपकरणों की खरीदारी पर मिलने वाली 50 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी है। इससे किसानों के लिए खेती आसान और सरल हो जाएगी और साथ ही फसल की क्वालिटी बढ़िया होगी। इस योजना के तहत किसान बिना कर्ज के ही नये उपकरण खरीद सकते हैं। इससे उन पर आर्थिक भार नहीं पड़ेगा। एक और फायदा ये है कि आधुनिक उपकरणों से किसान पूरी जमीन का इस्तेमाल कर सकेंगे।
फसल को सुरक्षित में आसानी
नये उपकरणों से किसानों के लिए अपनी फसल को सुरक्षित रखना आसान होगा। बता दें कि सरकार एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के किसानों को स्माम किसान योजना के तहत ज्यादा फायदा पहुंचाती है। आवेदन करने के लिए आप दिए गए लिंक (https://agrimachinery.nic.in/) पर जा सकते हैं। ध्यान रहे कि देश का हर किसान इस योजना का फायदा उठा सकता है।
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
यदि आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। इनमें आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जमीन का अधिकार (आरओआर), बैंक पासबुक, वोटर आईडी कार्ड, एडरेस प्रूफ और आरक्षित कैटेगरी से होने पर जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं। फॉर्म सबमित करने के बाद आपको अपने दस्तावेज वेबसाइट पर ही अपलोड करने होंगे।
कैसे लें ज्यादा जानकारी
सरकार ने कुछ मोबाइल नंबर जारी किए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। हम आपको यहां कुछ नंबर दे रहे हैं। उत्तराखंड 0135- 2771881, उत्तर प्रदेश 9235629348, 0522-2204223, राजस्थान 9694000786, 9694000786, पंजाब 9814066839, 01722970605, मध्य प्रदेश 7552418987, 0755-2583313, झारखंड 9503390555, हरियाणा 9569012086 और बिहार 9431818911, 9431400000। ध्यान रखें कि सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए आवेदन करते समय एक दम सही-सही डिटेल दें। योजना का लाभ लेने के लिए आपको किसी दफ्तर के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications