नई दिल्ली, अप्रैल 6। गर्मियों का मौसम पूरे चरम पर है। दिल्ली में मार्च में कई सालों की रिकॉर्ड टूट गया। साथ ही फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जो आपको गर्मी से राहत दिला सके। ऐसे में आपको कूलर या एसी का इंतजाम करना चाहिए। बल्कि एसी ही सही से राहत दे सकता है। मगर अकसर लोगों के लिए एसी खरीदना आसान नहीं है। क्योंकि एक तो यह कूलर की तुलना में होते काफी महंगे हैं। फिर हर महीने इन्हें चलाने पर आने वाला बिल काफी अधिक होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एसी के बारे में बताएंगे जिससे आप एसी चलाने पर आने वाले बिजली के बिल से मुक्त हो जाएंगे।
ये है बिजली के बिल से बचने का तरीका
बहुत कम लोग जानते हैं, मगर भारतीय बाजार में कई सोलर एसी आ गये हैं। जी हां इन एसी को बिजली से नहीं बल्कि सोलर पावर यानी सौर ऊर्जा से चलाया जा सकता है। इन पर लगी खास प्लेट सूरज से ऊर्जा हासिल करती है, जिससे एसी चलता है और आपको कूलिंग का मजा। पर एक समस्या है कि इनकी कीमत सामान्य एसी के मुकाबले ज्यादा होती है। मगर यदि आप एक बार में मोटी रकम खर्च कर दें तो लंबे समय के लिए आराम मिल सकता है। खास कर बिजली पर आपको तगड़ी बचत होती रहेगी।
सिनफिन सोलर स्प्लिट एसी
सिनफिन सोलर स्प्लिट एसी 1.5 टन का इंवर्टर एसी है। ये कूलिंग के लिए ऑटोमैटिक एडजस्ट हो सकता है। सौर ऊर्जा के अलावा आप इसे बिजली से भी चला सकते हैं। इसकी बिजली की खपत कम रहती है। आपको इस पर 1 साल की वारंटी मिलेगी। साथ ही 5 साल की पीसीबी मेन बोर्ड वारंटी और 10 साल की वारंटी कंप्रेसर पर मिलेगी। कीमत की बात करें तो ये आपको 49,999 रुपये में मिलेगा।
मेटालिक टेरामेक्स सोलर एसी
मेटालिक टेरामेक्स सोलर एसी 2 टन वाला एसी है। इसकी पैनल पावर 300 वाट,325 वाट की है। हालांकि इसकी कीमत सिनफिन सोलर स्प्लिट एसी से भी ज्यादा है। इसकी कीमत की बात करें तो ये आपको 65,000 रुपये में मिलेगा। इसके साथ आपको 2 साल की वारंटी मिलेगी। ग्रिड सिस्टम के साथ ये 100 फीसद बिजली बचाने में सक्षम है। जैसा मौसम हो उसके अनुसार एडजस्ट करता है। एक नई तकनीक है, जिसे एसी/डीसी ड्यूल पावर सप्लाई कहते हैं, वो भी है इसमें।
अपना प्लास्टिक / फाइबर सोलर एसी
अपना प्लास्टिक / फाइबर सोलर एसी 2 टन क्षमता वाला है। ये एसी 48/220 वोल्टेज के साथ आता है। इस प्लास्टिक फाइबर स्प्लिट एसी की कीमत 52,135 रुपये है। बिजली बचत की बात करें तो यह 80 फीसदी तक बिजली बचा सकता है।
जानिए बचत का गुणा-गणित
यदि किसी के घर में 5 स्टार रेटिंग वाला 1.5 टन वाला एसी हो तो बता दें कि वो 1490 वाट बिजली प्रति घंटे की खपत करेगा। यानी हर घंटे कम से कम 1.5 यूनिट बिजली की खपत होगी। यदि कोई उस एसी को 12 घंटे चलाए तो 18 यूनिट की खपत होगी। बिजली का रेट 7.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से डेली का खर्च बनेगा 135 रु। इस तरह मासिक खर्च लगभग 4,000 रुपये बैठेगा। मगर सोलर एसी ये सारा पैसा बचा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications