Sone ka Bhav 11 April: सोने की कीमतों में आज 11 अप्रैल को तूफानी तेजी है. देश से लेकर विदेश तक सभी जगह सोने के रेट ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 10 ग्राम सोने का भाव वायदा बाजार में पहली बार 93700 रुपए के लेवल पर पहुंच गया है. सराफ बाजार में शुक्रवार को भी रेट नए शिखर पर पहुंच गया है. यही हाल कॉमैक्स पर भी देखने को मिल रहा, जहां भाव 3200 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल चुका है.
वायदा बाजारों में सोने का रेट
भारतीय वायदा बाजारों में सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. तूफानी तेजी के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का भाव पहली बार 93700 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है. आज MCX पर जून कॉन्ट्रैक्ट की कीमत में करीब 1350 रुपए की मजबूती है. सोने की तरह चांदी में भी रैली है. MCX पर चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट करीब 840 रुपए की मजबूती के साथ 92434 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. इसका ऑल टाइम हाई भाव 104072 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है.

सोने में जोश भरने वाले फैक्टर्स
सोने की कीमतों में जोश भरने का काम कमजोर डॉलर इंडेक्स कर रहा, जोकि फिसलकर 100 पर आ गया है. इससे सोने में जोश दिख रहा. टैरिफ को लेकर हर दिन आ रहे अपडेट का भी असर है. क्योंकि इससे ग्लोबल इकोनॉमी पर सीधे असर पड़ेगा. अनिश्चिततओं के माहौल में सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की डिमांड तेजी से बढ़ी है.
विदेशी बाजारों में सोने का रेट
ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही. कॉमैक्स पर सोने का रेट रिकॉर्ड हाई टच किया. यह 3235 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा. चांदी की कीमतों में भी करीब 1.5% की मजबूती है, जोकि 31 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गई है. बुलियन मार्केट में जोश भरने का काम कमजोर डॉलर और सेफ हेवेन इनवेस्टमेंट की भारी डिमांड जैसे ट्रिगर्स कर रहे हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications