Sone ka Bhav, 27 March: सोने और चांदी की कीमतों में चमक कम होने का नाम नहीं ले रही. आज 27 मार्च को भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. वायदा बाजार में सोने का भाव गुरुवार को भी बढ़ गया है. कीमतों में तेजी का ट्रिगर बढ़ता सुरक्षित निवेश की मांग है. घरेलू ही नहीं विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. कमोडिटी मार्केट के जानकार सोने में आगे भी तेजी का अनुमान जता रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने सोने पर बुलिश रिपोर्ट जारी किया है.
आज 10 ग्राम सोने का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा. सोने का अप्रैल वायदा करीब 300 रुपए की मजबूती के साथ 87930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. हालांकि, सोने का ऑल टाइम हाई लेवल 89796 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
सोने की तरह चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की जा रही है. MCX पर चांदी का मई वायदा भाव करीब 240 रुपए चढ़ गई है, जोकि 99725 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही. बता दें कि चांदी का ऑल टाइम हाई लेवल 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है.
ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव
घरेलू बाजारों की तरह ग्लोबल मार्केट में भी हरियाली है. सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव करीब आधे फीसदी की उछाल के साथ 3036 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. चांदी की कीमतों में भी 0.30% तक की तेजी है. हालांकि, इससे पहले सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला, क्योंकि ट्रेजरी यील्ड में बढ़त दर्ज की गई थी.

आगे और बढ़ेगी सोने की कीमतें
ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने सोने पर रिपोर्ट जारी किया है. इसके तहत सोने पर अपने 2025 के अंत तक के लिए टारगेट को बढ़ा दिया है. फर्म की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सोने का भाव 2025 के अंत तक 3100 डॉलर प्रति ऑन्स तक पहुंच सकता है. साथ ही 3250-3520 डॉलर प्रति ऑन्स का टारगेट रेंज दिया है. बता दें कि ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि ETF इनफ्लो में अनुमान से ज्यादा इजाफा देखने को मिल सकता है. साथ ही सेंट्रल बैंकों की ओर से भी सोने की मांग बरकरार रह सकती है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications