Sone ka Bhav Hyderabad: सोने की कीमतों को लेकर ताजा अपडेट आ गया है. आज 19 अप्रैल को भी सराफा बाजार में सोने के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सोने की कीमतों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन की उछाल के बाद रेट स्थिर है. इससे पहले लगातार तेजी से सोने का भाव रिकॉर्ड लेवल पर कायम है. सोने में तेजी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी बाजारों में भी जोश देखने को मिल रहा. फिलहाल सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. कॉमैक्स पर भी सोने का रेट रिकॉर्ड 3350 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है. बुलियन मार्केट में जोश अमेरिकी टैरिफ से देखने को मिल रहा.
आज सराफा बाजार में सोने का रेट
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आज शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 9,758 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,945 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,319 रुपए प्रति ग्राम है. हालांकि, चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. आज चांदी की कीमत 109.90 रुपए प्रति ग्राम और 1,09,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है.
22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
हैदराबाद के सराफा बाजार में सोने कीमत स्थिर है. 22 कैरेट सोने की कीमत 89450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 100 ग्राम की कीमत 894500 रुपए हो गई है. इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमत भी 97580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है. 100 ग्राम की कीमत बिना बदलाव के साथ 975800 रुपए पर बिक रहा है. 18 कैरेट सोने का रेट 73190 रुपए प्रति 10 ग्राम है. 100 ग्राम का रेट भी 731900 रुपए पर बिक रहा है.
ऑल टाइम हाई पर सोना
सोने की कीमतों में तूफानी रैली देखने को मिल रही. कॉमैक्स पर सोना पहली बार 3350 डॉलर प्रति ऑन्स का आंकड़ा छुआ. यह रिकॉर्ड 3357 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया. 2025 में अब तक सोना करीब 30% उछल चुका है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने की कीमतों ने गुरुवार को 95935 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई टच किया.

सोने को लेकर क्या है नजरिया?
ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) ने सोने और चांदी को लेकर ताजा रिपोर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक कीमतों में आगे भी तेजी का अनुमान जताया है. मौजूदा ट्रेड टेंशन और ऊंची टैरिफ के चलते इकोनॉमिक स्लोडाउन का असर कीमतों पर दिखेगा. क्योंकि इन ट्रिगर्स से सोने की मांग बढ़ेगी. सेंट्रल बैंकों की ओर से भी रिजर्व को लगातार बढ़ाया जा रहा है.
MOFSL ने ताजा नोट में कहा कि मीडियम टू लॉन्ग टर्म नजरिए से गिरावट में खरीदारी की राय है. इसके लिए टेक्निकल टारगेट की बात करें तो सोने के लिए अहम सपोर्ट 91000 रुपए प्रति 10 ग्राम का है. जबकि 99000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास रेजिस्टेंस है. कॉमैक्स के लिए 3100 से 3400 डॉलर प्रति ऑन्स के लेवल पर नजर है.
2025 के लिए सोने पर टारगेट
ब्रोकरेज टारगेट (डॉलर प्रति ऑन्स)
डॉयशे बैंक 3700
गोल्डमैन सैक्स 3700
सिटी 3500
बैंक ऑफ अमेरिका 3350
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications