Sone ka Bhav Today, 21 February: बुलियन मार्केट में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है. सोने की कीमतों (Gold Price) में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को थम गया. वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिल रहा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी के भाव गिर गए हैं. दरअसल, रिकॉर्ड रैली के बाद सोने में प्रॉफिटबुकिंग (Profit booking) हो रही. निवेशक ऊपरी स्तरों से बेंचकर मुनाफा काट रहे हैं. ग्लोबल मार्केट में भी कीमतों पर दबाव है.
आज सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Price Today)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर दोनों की कीमतों में कमजोरी है. सोने (Gold) का अप्रैल वायदा 256 रुपए की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा, जोकि 85770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया है. जबकि हफ्ते के शुरुआत में सोने का भाव 86592 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा, जोकि ऑल टाइन हाई लेवल भी है.
चांदी (Silver) की कीमतों में सुबह-सुबह कमजोरी दर्ज की जा रही. चांदी का मार्च वायदा करीब 400 रुपए फिसल गई है. 1 किलोग्राम चांदी का रेट 96700 रुपए के पास फिसल गया है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 102495 रुपए प्रति किलोग्राम है.

ग्लोबल मार्केट में सोना और चांदी
ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी (Gold Silver Price) की कीमतों में ऊपरी स्तरों से नरमी दर्ज की जा रही है. कीमतें रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद फिसल गई हैं. कॉमैक्स पर सोने का भाव 2945 डॉलर प्रति ऑन्स पर फिसल गए हैं. स्पॉट गोल्ड का रेट गुरुवार को 2954 डॉलर प्रति ऑन्स तक पहुंचा, जोकि ऑल टाइम हाई लेवल है.
सोने के भाव ने 2025 में अब तक 10वीं बार रिकॉर्ड हाई को टच किया. बता दें कि वायदा बाजार में सोने का भाव कॉमैक्स पर इस साल अबतक 12% उछल चुका है. चांदी भी कॉमैक्स पर आधे फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 33.30 डॉलर प्रति ऑन्स पर फिसल गया है.
सोने के लिए बड़े ट्रिगर्स (Gold Triggers)
बुलियन मार्केट के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर टैरिफ को लेकर बना डर है. क्योंकि निवेशकों में ग्लोबल ट्रेड वॉर (Trade War) बढ़ने की आशंका है. अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप लगातार टैरिफ को लेकर एग्रेसिव हैं. यही वजह है कि सुरक्षित निवेश की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. साथ ही सेंट्रल बैंकों (Central Banks) की लगातार सोने में खरीदारी से भी कीमतों को सपोर्ट मिला. हालांकि, शुक्रवार को सुबह सोने में रिकॉर्ड गहाई के बाद प्रॉफिटबुकिंग का दबाव देखने को मिल रहा.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications