जापानी कंपनी सोनी कॉर्पोरेशन मुकेश अंबानी की कंपनी नेटवर्क-18 में हिस्सेदारी खरीद सकती है। हिस्सेदारी की खरीद को लेकर दोनों के बीच बातचीत अभी शुरुआती चरण में हैं।
नई दिल्ली: जापानी कंपनी सोनी कॉर्पोरेशन मुकेश अंबानी की कंपनी नेटवर्क-18 में हिस्सेदारी खरीद सकती है। हिस्सेदारी की खरीद को लेकर दोनों के बीच बातचीत अभी शुरुआती चरण में हैं। दक्षिण एशिया के देशों में बढ़ती मांग को देखते हुए जापान की कंपनी सोनी अंबानी के टीवी नेटवर्क की हिस्सेदारी को खरीदने की इच्छुक है। फिलहाल सोनी अंबानी के नेटवर्क 18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है और इसके तमाम पहलुओं पर चर्चा कर रही है। हालांकि अभी तक इस बारे में किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
कंपनियों के बीच शुरुआती चरण में बातचीत
सोनी और नेटवर्क 18 के बीच चल रही यह बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। इस मामले के जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि इस बारे में अभी तक किसी भी तरह का कोई पुख्ता फैसला नहीं लिया गया है। कंपनी नियमित रूप से विभिन्न प्रस्तावों का मूल्यांकन करती है। बता दें कि नेटवर्क 18 के शेयर में 19 फीसदी उछाल देखने को मिला है, जबकि टीवी 18 ब्रॉडकास्ट में 9.7 फीसदी की उछाल देखने को मिला है। दूसरी तरफ ये भी माना जा रहा है कि नेटवर्क 18 के साथ सफलतापूर्वक डील सोनी के स्थानीय बिजनेस में नई उछाल ला सकती है। और इसके प्रतिद्वंदी नेटफ्लिक्स को चुनौती दे सकती है। ऐसे में अगर अंबानी की कंपनी यह डील करती है तो उनकी कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस क्षेत्र में कदम रखेगी। PayTM ग्राहक हो जाएं अलर्ट कॉल और एसएमएस के जरिए हो रही है धोखाधड़ी ये भी पढ़ें
नेटवर्क विस्तार पर करीब 50 अरब डॉलर खर्च किए जियो ने
बता दें कि अंबानी की रिलायंस जियो ने बीते वर्षों में नेटवर्क विस्तार पर करीब 50 अरब डॉलर खर्च किए हैं। जिस तरह से उसने लुभावनी स्कीम लॉन्च की उसकी वजह से बड़ी संख्या में ग्राहकों ने जियो को अपनाया है। अंबनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रवक्ता ने बताया कि हमारी कंपनी तमाम अवसरों पर विचार करने के बाद उसकी समीक्षा करती है। हालांकि उन्होंने सोनी के साथ हिस्सेदारी को खरीदने को लेकर चल रही बातचीत पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
जापानी कंपनी सोनी की भारत में करीब 70 करोड़ दर्शकों तक पहुंच
दूसरी तरफ दक्षिण एशियाई देशों में जापानी कंपनी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के जरिए ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है। भारत में इसकी पहुंच 70 करोड़ दर्शकों तक है। वहीं टीवी18 ब्रॉडकास्ट की बात करें, तो इसके पास टीवी18 ब्रॉडकास्ट के पास न्यूज और एंटरटेनमेंट के 56 चैनल हैं, जो अन्य देशों में रह रहे भारतीयों के लिए 16 अंतरराष्ट्रीय चैनल्स के जरिए सेवाएं देती है। नया मोटर व्हीकल कानून: वाहनों के चालान से वसूले गए 577 करोड़ रु ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications