बुलेट का शौक रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। रॉयल एनफील्ड अपने ‘शेरपा’ टैग को रिवाइव करने की तैयारी में लग रही है।
नई दिल्ली: बुलेट का शौक रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। रॉयल एनफील्ड अपने 'शेरपा' टैग को रिवाइव करने की तैयारी में लग रही है। हाल ही में कंपनी ने शेरपा नाम को भारतीय बाजार में रजिस्टर कराया है। 1960 के दशक में रॉयल एनफील्ड की शेरपा एक छोटे इंजन वाली बाइक थी। इसमें 173cc इंजन था। शेरपा को बाद में मॉडिफाई कर 1970 में क्रूसेडर नाम दे दिया गया। स्टाइल और अपीयरेंस की बात करें तो रॉयल एनफील्ड शेरपा एक ओल्ड स्कूल स्ट्रीट क्रूजर स्टाइल वाली बाइक थी। कुछ एंगल से यह बुलेट जैसी दिखती थी। Airtel: iPhone 11 Pro Max जीतने दे रहा है मौका, जल्दी करें ये भी पढ़ें

बाइक सिंपल रेट्रो स्टाइल और पुरानी शेरपा वाली डिजाइन की होगी
अभी तक यह कन्फर्म नहीं है कि रॉयल एनफील्ड किस तरह की बाइक को शेरपा नाम देगी. लेकिन काफी संभावना है कि कंपनी एक बार फिर से उसी तरह की बाइक उतार सकती है। बता दें कि रॉयल एनफील्ड ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए कम क्षमता वाली एक नई बाइक लाने वाली है। तो हो सकता है कि यही बाइक शेरपा नाम से आए। बता दें कि शेरपा के बारे में डिटेल्स तो अभी सामने नहीं आई हैं लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि यह बाइक सिंपल रेट्रो स्टाइल और पुरानी शेरपा वाली डिजाइन के साथ पेश की जा सकती है। वहीं इसमें बेसिक फीचर्स उपलब्ध रहेंगे। जल्द आ रही Royal Enfield की सबसे सस्ती नई 'बुलेट' ये भी पढ़ें
ये नाम भी कराए रजिस्टर
मालूम हो कि शेरपा के अलावा रॉयल एनफील्ड ने कुछ सप्ताह पहले दो और नाम Meteor और Explorer भी ट्रेडमार्क कराए हैं। इसके अलावा 'हंटर' नाम भी रजिस्टर कराया है। इस बाइक के बारे में भी सटीक डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं, हालांकि अनुमान है कि यह एक 250सीसी बाइक हो सकती है। यह भी संभव है कि कंपनी हंटर नाम हिमालयन बाइक के कम क्षमता वाले वर्जन को दे।
महिलाओं के लिए होगी हंटर/एक्सप्लोरर
जानकारी कि रॉयल एनफील्ड 2020 की पहली तिमाही में एक्सप्लोरर या हंटर नाम से एक हल्की मोटरसाइकल लॉन्च करने वाला है। यह एक रोडस्टर स्टाइल बाइक होगी। इसे J1C कोडनाम दिया गया है। इसकी सीट कुछ नीचे होगी और वजन भी कम होगा, जिससे इसे महिलाओं और युवाओं को संभालने में आसानी होगी। साथ ही कंपनी की अब तक की सबसे किफायती बाइक भी होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications