नई दिल्ली। सभी करोड़पति बनना चाहते हैं, लेकिन सही तरीके से प्लानिंग नहीं कर पाते हैं। लेकिन अगर सही तरीके से प्लानिंग की जाए अपने जीवनकाल में ही करोड़पति बना जा सकता है। वहीं अगर यह निवेश बच्चों के नाम पर शुरू किया जाए तो वह बड़े होकर करोड़पति हो सकते हैं। बच्चे उस उम्र में ही करोड़पति बन जाएंगे, जहां पर अन्य बच्चे अपना कैरियर बनाने की सोच रहे होंगे। अगर आप चाहते हैं कि थोड़ा थोड़ा निवेश करके करोड़पति बना जाए तो आसान सी प्लानिंग को अपनाया जा सकता है। आइये जानते हैं कि क्या हो सकती है यह प्लानिंग।
जानिए करोड़पति बनने की प्लानिग
अगर आप थोड़ा थोड़ा निवेश करके करोड़पति बनना चाहते हैं या बच्चों को करोड़पति बनाना चाहते हैं तो आपको म्यूचुअल फंड की अच्छी स्कीमों में निवेश शुरू करना होगा। म्यूचुअल फंड में हर माह आरडी की तरह ही निवेश का तरीका है, जिसे सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) कहा जाता है। आमतौर पर निवेश इसे एसआईपी भी कहते हैं। यह तरीका हर माह एक निश्चित राशि के निवेश का है। अगर आप अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 5000 रुपये महीने की सिप शुरू करें तो आराम से अपने जीवन काल में करोड़पति बन सकते हैं। जानिए कैसे काम करेगी यह सिप। जहां तक अच्छा रिटर्न मिलने की बात है तो अंत में टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीम का नाम दिया जा रहा है, जिन्होंने पिछले 10 साल में औसतन 22 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।
जानिए 5000 रुपये महीने का निवेश कैसे बन जाएगा 1 करोड़ रुपये
सबसे पहले 5000 रुपये महीने का निवेश किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में शुरू किया जाए। इस निवेश को 30 साल तक चलाया जाए। इस प्रकार आप कुल मिलाकर 30 साल में 18 लाख रुपये का निवेश करेंगे। वहीं इस निवेश पर अगर 10 फीसदी का औसतन सालाना रिटर्न भी मिले तो यह निवेश 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो जाएगा।
और जल्द कैसे बनें करोड़पति
अगर आपको लगता है कि 30 साल बहुत ज्यादा समय है तो आप निवेश को थोड़ा बढ़ा कर जल्दी भी करोड़पति बन सकते हैं। अगर 5000 रुपये की जगह 6000 रुपये महीने का निवेश किया जाए और रिटर्न 10 फीसदी का ही औसतन मिले तो आप 27 साल में ही करोड़पति बन जाएंगे।
जानिए और जल्द कैसे बनें करोड़पति
अगर आपको लगता है कि यह समय भी ज्यादा है, तो आप निवेश को थोड़ा बढ़ा कर और जल्दी भी करोड़पति बन सकते हैं। अगर 6000 रुपये की जगह 7000 रुपये महीने का निवेश शुरू करें और इस पर 10 फीसदी का औसतन रिटर्न मिले तो आप 26 साल में ही करोड़पति बन जाएंगे।
जानिए और जल्द कैसे बनें करोड़पति
अगर आपको लगता है कि यह समय भी ज्यादा है, तो आप निवेश को थोड़ा बढ़ा कर और जल्दी भी करोड़पति बन सकते हैं। अगर 7000 रुपये की जगह 8000 रुपये महीने का निवेश शुरू करें और इस पर 10 फीसदी का औसतन रिटर्न मिले तो आप 24 साल में ही करोड़पति बन जाएंगे।
जानिए और जल्द कैसे बनें करोड़पति
अगर आपको लगता है कि यह समय भी ज्यादा है, तो आप निवेश को थोड़ा बढ़ा कर और जल्दी भी करोड़पति बन सकते हैं। अगर 8000 रुपये की जगह 9000 रुपये महीने का निवेश शुरू करें और इस पर 10 फीसदी का औसतन रिटर्न मिले तो आप 23 साल में ही करोड़पति बन जाएंगे।
जानिए 10,000 रुपये का निवेश कितने दिनों में बनेगा 1 करोड़ रुपये
अगर आपको लगता है कि यह समय भी ज्यादा है, तो आप निवेश को थोड़ा बढ़ा कर और जल्दी भी करोड़पति बन सकते हैं। अगर 9000 रुपये की जगह 10,000 रुपये महीने का निवेश शुरू करें और इस पर 10 फीसदी का औसतन रिटर्न मिले तो आप लगभग 22 साल में ही करोड़पति बन जाएंगे।
अगर ऐसा निवेश आप अपने बच्चों के नाम पर करते हैं वह कैरियर शुरू करने की उम्र में ही करोड़पति होंगे।
जानिए 10 में सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले म्यूचुअल फंड
-एसबीआई स्मॉल कैप : 22.19 फीसदी
-निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप : 19.34 फीसदी
-कोटक इमर्जिंग इक्विटी : 17.36 फीसदी
-डीएसपी मिडकैप : 16.88 फीसदी
-इंवेसको इंडिया मिडकैप : 16.64 फीसदी
नोट : यह पिछले 10 साल का औसत वार्षिक रिटर्न है।
-एनएवी 17 दिसंबर 2020 की है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications