सोने की बढ़ती कीमतों के बीच कीमती धातु में कम कीमत के साथ निवेश का एक और मौका मिलने जा रहा है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अगली किस्त सोमवार से खुलने जा रही है।
नई दिल्ली, फरवरी 26। सोने की बढ़ती कीमतों के बीच कीमती धातु में कम कीमत के साथ निवेश का एक और मौका मिलने जा रहा है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अगली किस्त सोमवार से खुलने जा रही है। गोल्ड बॉन्ड 2021-22 की दसवीं किस्त के लिए इश्यू प्राइस 5,109 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। इसमें निवेश के लिये सोमवार से आवेदन दिया जा सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2021-22 की दसवीं किस्त सब्सक्रिप्शन के लिए 28 फरवरी से चार मार्च तक खुली रहेगी। तो अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका आ रहा है। PPF Account : दोबारा चालू कर सकते है बंद पड़ा अकाउंट, जानिए कैसे

50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला
बता दें कि केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि गोल्ड बॉन्ड का बेस प्राइस 5,109 रुपये प्रति ग्राम होगा। सरकार ने आरबीआई के साथ परामर्श के बाद ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला किया है। इनके लिए उन्हें डिजिटल माध्यम से भुगतान करना होगा। आरबीआई के मुताबिक ऑनलाइन भुगतान करने वाले निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 5,059 रुपये प्रति ग्राम होगा।
कहां से खरीदें गोल्ड बॉन्ड
याद दिला दें कि स्वर्ण बॉन्ड योजना 2021-22 की नौवीं किस्त 10 से 14 जनवरी तक अभिदान के लिए खुली थी और इस दौरान निर्गम मूल्य 4,786 प्रति ग्राम सोना था। भारतीय रिजर्व बैंक भारत सरकार की ओर से बॉन्ड जारी करेगा। केंद्रीय बैंक के अनुसार ये बॉन्ड स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और एनएसई तथा बीएसई जैसे मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों के जरिए बेचे जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन
गोल्ड बॉन्ड के लेने के लिए यह जानना जरूरी है कि कौन आवेदन कर सकता है। योजना के तहत आम निवेशक न्यूनतम एक ग्राम सोना और अधिकतम चार किलो ग्राम सोना के लिये निवेश कर सकते हैं। हिंदु अविभाजित परिवार चार किलो और न्यास तथा इसी प्रकार की इकाइयां प्रत्येक वित्त वर्ष में 20 किलो के लिये आवेदन कर सकती हैं।
क्या हैं नियम व शर्तें
बॉन्ड एक ग्राम या एक ग्राम के गुणक में बिक्री के लिये उपलब्ध होते हैं। योजना के तहत आम निवेशक न्यूनतम एक ग्राम सोना और अधिकतम चार किलो ग्राम सोना का निवेश कर सकते हैं। इसकी निवेश अवधि आठ वर्ष है, जिसमें पांचवे साल के बाद निकलने का विकल्प भी है। गोल्ड बॉन्ड में निवेश सोने की कीमतों से जुड़ा होता है, ऐसे में सोने की कीमतों में बढ़त का फायदा मिलता है। वहीं बॉन्ड पर 2.5 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है। सोने की शुद्धता की पूरी गारंटी मिलती है। आपको 24 कैरेट सोने की कीमत मैच्योरिटी पर मिलेगी इसका गारंटी भारत सरकार देती है। गोल्ड बॉन्ड पर लोन भी लिया जा सकता है।
शुद्धता और सुरक्षा की कोई चिंता नहीं
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में शुद्धता की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के मुताबिक गोल्ड बॉन्ड की कीमत इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा प्रकाशित 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत से लिंक होती है। इसके साथ ही इसे डीमैट के रूप में रखा जा सकता है, जो काफी सुरक्षित है और उस पर कोई खर्च भी नहीं होता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications