सीनियर सिटीजन के लिए निवेश विकल्पों में सीनियर सिटीजन स्पेशल एफडी स्कीम काफी पॉपुलर रहा है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करना सबसे आसान और सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है।
नई दिल्ली: सीनियर सिटीजन के लिए निवेश विकल्पों में सीनियर सिटीजन स्पेशल एफडी स्कीम काफी पॉपुलर रहा है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करना सबसे आसान और सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। इसमें निवेशक को तय समय अवधि पर निश्चित रिटर्न मिलता है, साथ ही बाजार के उतार-चढ़ाव का भी इस पर कोई असर नहीं पड़ता। अच्छी बात तो ये है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक में विशेष स्कीम चलाई जाती है, ताकि उम्र के आखिरी पढ़ाव पर बिना किसी परेशानी के वरिष्ठ नागरिक अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकें।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल ऑफर
तो अगर आप भी सेविंग्स शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कई बैंकों में सीनियर सीटिजंस स्पेशल एफडी स्कीम चला रहे हैं। इस योजना के तहत बैंक बुजुर्गों को फिक्स्ड डिपोजिट पर आम ग्राहकों से अधिक इंटरेस्ट देते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) जैसे टॉप बैंकों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी स्कीम पेश की गई है। यह विशेष एफडी योजना 31 मार्च 2021 तक वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई विशेष एफडी योजना
एसबीआई देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। एसबीआई सीनियर सिटीजन को जमा राशि पर 80 बीपीएस ज्यादा ब्याज दर प्रदान करता है। वर्तमान में एसबीआई सीनियर सिटीजन को एफडी पर 6.20 फीसदी ब्याज दे रहा है। लेकिन सीनियर सिटीजन यदि अपने एफडी को समय से पहले तोड़ते है। तो उस पर उन्हें केवल 5.9 फीसदी ब्याज के हिसाब भुगतान किया जाता है। वहीं एसबीआई आम लोगों को 5.4 फीसदी के हिसाब से ब्याज देता है। ऐसे में यदि आप सीनियर सिटीजन है तो आप एसबीआई में फिक्स्ड डिपाजिट कर सकते हैं।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एचडीएफसी बैंक की विशेष एफडी योजना
बात करें अगर एचडीएफसी बैंक की तो इस बैंक में सीनियर सिटीजन को जमा राशि पर 75 बीपीएस ज्यादा ब्याज दर प्रदान करता है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक एचडीएफसी बैंक के सीनियर सिटीजन केयर एफडी के तहत सावधि जमा करता है, तो एफडी पर लागू ब्याज दर 6.25 फीसदी होगी।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा विशेष एफडी योजना
वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा में सीनियर सिटीजन को जमा राशि पर 100 बीपीएस अधिक ब्याज दर प्रदान करता है। विशेष एफडी योजना (5 वर्ष से 10 वर्ष तक) के तहत, अगर कोई वरिष्ठ नागरिक बीओबी बैंक के सीनियर सिटीजन केयर एफडी के तहत डिपॉजिट करता है, तो एफडी पर लागू ब्याज दर 6.25 प्रतिशत होगी।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए आईसीआईसीआई बैंक की विशेष एफडी योजना
अगर आपका खाता आईसीआईसीआई बैंक में है तो बता दें कि बैंक सीनियर सिटीजन को जमा राशि पर 80 बीपीएस अधिक ब्याज दर प्रदान करता है। इस बैंक ने सीनियर सिटीजन के लिए गोल्डन ईयर एफडी योजना शुरू की है। इसमें सीनियर सिटीजन को 6.30 फीसदी ब्याज दिया जाता है।
एसबीआई के वरिष्ठ नागरिक एफडी दरें
अवधि ब्याज दर (%)
- 7 से 45 दिन 3.40
- 46 से 179 दिन 4.40
- 180 से 210 दिन 4.90
- 211 से 1 साल से कम 4.90
- 1 से अधिक और 2 साल से कम 5.50
- 2 से अधिक और 3 साल से कम 5.60
- 3 से अधिक और 5 साल से कम 5.80
- 5 से अधिक और 10 साल से कम 6.20
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications