अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आगमन को लेकर तैयारियां पूरे जोरशोर से की जा रही है।
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आगमन को लेकर तैयारियां पूरे जोरशोर से की जा रही है। आपको बता दें कि ट्रंप 24 फरवरी की दोपहर अहमदाबाद पहुंचेंगे। जिसे लेकर अहमदाबाद से लेकर आगरा में तैयारियां जोरों पर हैं। नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और 24-25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार यानी 24 फरवरी को दोपहर के समय अहमदाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां पर डोनाल्ड ट्रंप का भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा, जिसमें भारत की विरासत और संस्कृति की झलक होगी। डोनाल्ड ट्रंप करीब 34 घंटे के पैक्ड शेड्यूल में भारत का दौरा करेंगे और कुछ समझौता भी कर सकते हैं।

500 रु से लेकर 4500 रु तक का पैकेज
तो अगर आप नमस्ते ट्रंप के लिए अहमदाबाद में जा रहे हैं तो क्यों ना पीएम मोदी के गांव वडनगर को देखें। इसके साथ स्टैच्यु ऑफ यूनिटी जाएं। अहमदाबाद के टूर ऑपरेटरों ने आपके लिए विशेष एक दिन और दो दिन का पैकेज तैयार किया है। जी हां नमस्ते ट्रंप इवेंट को ध्यान में रखकर शहर के टूर ऑपरेटरों ने एक दिन का काफी सस्ता और छोटा पैकेज लेकर आए हैं। जिसमें लोगों के हर एक चीजों पर विशेष ध्यान दिया गया है। जानकारी दें कि टूर ऑपरेटर्स के खास पैकेज ऑफर के अनुसार 500 रु से लेकर 4500 रु तक की सुविधा है।
'नमस्ते ट्रंप' में कार्यक्रम में होंगे एक लाख से ज्यादा लोग
डॉनल्ड ट्रंप के लिए अहमदाबाद को सजाया संवारा जा रहा है। दीवारों पर ट्रंप मोदी की दोस्ती की इबारत लिखी गई है, तो ऐसे में अगर आपको अहमदाबाद से प्रधानमंत्री मोदी के गांव वडनगर जाने का भी मौका मिल जाए तो फिर अहमदाबाद जाने के मजा दोगुना हो जाएगा। शहर के टूर ऑपरेटरों ने इसी बात को ध्यान में रखकर एक दिन का काफी सस्ता और छोटा पैकेज लेकर आए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप और मोदी के 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम के लिए एक लाख से ज्यादा लोगों को बुलाया गया है। इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अमेरिकी मेहमानों के लिए लंच का आयोजन किया जाएगा।
अगर आप लग्जरी के शौकीन हैं तो कुछ टूर ऑपरेटरों ने इसका भी ख्याल रखा है। आपको बता दें कि खास गाइड के साथ साथ रात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए होटलों में रुकने का भी इंतजाम है। इतना ही नहीं लग्जरी बसें और कोच भी तैयार है। नमस्ते ट्रंप इवेंट ने अहमदाबाद को दुनिया भर में सुर्खियों में ला दिया है। अब दुनिया को गुजरात की आंत्रप्रेन्योरशिप को भी अच्छे से देख रही है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications