UP Bihar Special Trains List: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई स्पेशल ट्रेनों को शुरू करने का फैसला लिया है। ये सभी ट्रेनें 8 नवंबर से 22 नवंबर तक चलाई जाएंगी। छठ पूजा पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ये अहम फैसला लिया है। त्यौहार के बाद घर वापसी में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए सरकार ने पिछले साल के मुकाबले 77 अधिक ट्रेनों को चलाया है। आइए इसके बारे में आपको जानकारी देते हैं।

8 नवंबर से बिहार के लिए चलेंगी ये ट्रेनें (Special Trains For Bihar)
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का 8 से 22 नवंबर तक चलाया जाएगा। जिसके लिए पूर्व मध्य रेलवे ने 89 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। जिसमें गाड़ी संख्या 05903 कटिहार-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल कटिहार से 09.11.2024 को 21.40 बजे अगले दिन 04.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 06260 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरू स्पेशल ट्रेन 8 नवंबर से 20.50 बजे निकलेगी, जो अगले दिन 5.40 बजे एसएमवीटी बेंगलुरू तक का सफर पूरा करेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 05904 मुजफ्फरपुर-डिबूगढ़ पूजा स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर से 07.15 बजे निकलेगी जो अगले दिन 15.00 बजे तक डिब्रूगढ़ की यात्रा पूरी कर करेगी।
दिल्ली से चलेंगी ये सभी स्पेशल ट्रेनें (Special Trains List)
गाड़ी संख्या- 04074, पुरानी दिल्ली से हावड़ा जंक्शन स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय 09:30 से आज से शुरू हुई है। इसके अलावा गाड़ी संख्या- 04032, आनंद विहार टर्मिनल - सहरसा स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 13:10 चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या- 04058, आनंद विहार टर्मिनल - मुजफ्फरपुर जंक्शन स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 13:10 और गाड़ी संख्या- 04028, आनंद विहार टर्मिनल - जयनगर स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 09:00 से चलेगी।
12 नवंबर से चलेंगी यूपी के लिए ये सभी ट्रेनें (UP Special Trains List)
राजधानी एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 12 नवंबर को, 14 नवंबर को और 15 नवंबर को 33, 161, 103 सीटें खाली हैं। दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल में 16 को थर्ड एसी में तीन तथा गरीब रथ स्पेशल व बरौनी आनंदविहार स्पेशल में 18 को 576 एवं 47 सीटें खाली हैं। हालांकि, वंदे भारत एक्सप्रेस तथा मुंबई जाने वाली कुशीनगर, पुष्पक, गोरखपुर एलटीटी आदि ट्रेनों में वेटिंग है।
04518 चंडीगढ़-गोरखपुर अब प्रत्येक बृहस्पतिवार को 14 से 28 नवंबर तक, 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 15 से 29 नवंबर तक चलेगी। 04060 आनंदविहार-जयनगर हर मंगलवार व शुक्रवार को 15 से 29 तक, 04059 जयनगर-आनंदविहार प्रत्येक बुधवार व शनिवार को 16 से 30 नवंबर तक चलाई जाएगी।
8 नवंबर को 05086 लखनऊ जंक्शन-पीलीभीत पैसेंजर व 05489 सीतापुर- लखनऊ जंक्शन पैसेंजर लखनऊ जंक्शन की जगह गोमतीनगर स्टेशन से चलाई जाएंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications