Spicejet Share Price News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्पाइसजेट एयरलाइन के शेयर्स ने पिछले 2 महीने में शानदार रिटर्न दिया है। मिलते ही रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 6 महीना के अंदर स्पाइसजेट के शेयर डबल हो गए हैं। और स्पेशलिस्ट को उम्मीद है कि आगे आने वाले समय में इसके शेयर में और तेजी संभव है। हाल ही में आ रही खबर के मुताबिक स्पाइसजेट के निदेशक मंडल ने अपने 54 कस्टमर को 5.5 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 9.33 करोड़ आवंटन भी इस एयरलाइन के द्वारा किया जाना है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी के शेयर की प्राइस साल 2023 के जुलाई महीने के आखिरी हफ्ते में इस कंपनी के शेयर की कीमत 29.49 के आसपास थी। वहीं अगर इस समय की बात करते हैं तो इस कंपनी के शेयर का स्तर बढ़कर 61 रुपए के पार पहुंच चुका है।

ऐसे में अगर आपने 6 महीने पहले स्पाइसजेट में 50,000 रुपए लगाए होंगे तो अब उसकी कीमत 1 लाख रुपए से ज्यादा की हो चुकी होगी। इसी तरह से कंपनी ने अपने इन्वेस्टर के पैसे को डबल कर दिया है। आपको बताते चलें की इस एयरलाइन कंपनी ने प्रेफरेंशियल एलॉटमेंट की पहली किस्त के तहत 744 करोड़ रुपए के शेयर और वारंट आवंटित करने की मंजूरी दी है।
एयरलाइन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी 5.5 करोड रुपए के इक्विटी शेयर आवंटित करने वाली है। और वारंट आवंटन की कीमत 9.33 करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि आपको प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए एलआरा इंडिया अपॉर्चुनिटी फंड लिमिटेड और सिल्वर स्टेलियन लिमिटेड को प्रेफरेंस के आधार परआवेदन करने के लिए बराबर संख्या में इक्विटी शेयर्स अलॉट करने का विकल्प दिया गया है।
विशेषज्ञों के द्वारा ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी के बोर्ड द्वारा उठाए गए इस कदम से स्पाइसजेट की फाइनेंसियल कंडीशन और भी ज्यादा बेहतर हो सकती है और उसे मजबूती भी मिल सकती है। कंपनी के इस फैसले का असर एयरलाइन के शेयर पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार कंपनी द्वारा लिए गए इस फैसले से शेयर के भाव में तेजी आ सकती है और कंपनी को फायदा भी हो सकता है।
आपको बताते चले कि इस फंड इन्फ्यूजन से स्पाइसजेट के लिए कई सारे नए रास्ते खुल जाएंगे। इससे कंपनी के बड़े और नेटवर्क के विस्तार में भी काफी मदद मिलेगी।
इस समय स्पाइसजेट के शेयर की बात की जाए तो गुरुवार को मार्केट बंद होने तक इसके शेयर्स में 2.01 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है इसके शेयर 61.58 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। अगर आप बात करते हैं कंपनी के पिछले 52 हफ्ते की उच्चतम और निचले स्तर की तो, इसके पिछले 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 69.20 रुपए रहा है। वहीं इस कंपनी का 52 हफ्ते का निचला स्तर 22.65 रुपए रहा है। अगर बात की जाए पिछले 6 महीना की तो इस कंपनी के शेयर में 111.18 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है और इसने अपने इन्वेस्टर के पैसे को दोगुना कर दिया है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications