SpiceJet Share Price: स्पाइसजेट ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं और इस बार कंपनी ने मुनाफे के साथ बड़ी वापसी की है। इसके बाद शेयर बाजार में इसके स्टॉक्स में हलचल देखी गई। बाजार के सेकंड हाफ में दोपहर 1:28 बजे 0.30% फिसलकर 43 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।

शेयर की चाल तेजी के बाद हल्की गिरावट
सोमवार को बीएसई पर स्पाइसजेट का शेयर Rs 46 पर खुला, जो पिछले बंद भाव से करीब 5% ऊपर था। हालांकि, कुछ ही घंटों में यह थोड़ा फिसलकर Rs 43.68 तक आ गया। यानी शुरुआती तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा काटना शुरू कर दिया।
रिकॉर्ड मुनाफा 174% की छलांग
मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने Rs 324.87 करोड़ का नेट प्रॉफ़िट दर्ज किया। यह पिछले साल की तुलना में लगभग ढाई गुना अधिक है। इस शानदार नतीजे के पीछे कंपनी की बेहतर सर्विस, खर्चों में कटौती और यात्रियों की मजबूत मांग अहम कारण रही।
कमाई और मुनाफे में सुधार
तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय (Revenue) Rs 1,942 करोड़ रही, जो पिछली तिमाही के मुकाबले लगभग 18% की बढ़त दर्शाता है। इसके साथ ही स्पाइसजेट का EBITDA यानी संचालन से मुनाफा बढ़कर Rs 527 करोड़ पहुंच गया, जो कि एक तिमाही पहले सिर्फ Rs 209 करोड़ था।
सालाना नतीजों में भी बड़ी राहत
पूरा वित्त वर्ष 2025 कंपनी के लिए बेहद अहम रहा, क्योंकि सात साल बाद स्पाइसजेट ने सालाना मुनाफा कमाया है। कंपनी ने FY25 में Rs 48 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो इसके लिए एक टर्नअराउंड की तरह देखा जा रहा है।
खर्च कम, यात्रियों की संख्या ज्यादा
स्पाइसजेट का पैसेंजर लोड फैक्टर 88.1% रहा यानी जितनी सीटें उपलब्ध थीं, उनमें से 88% से ज्यादा यात्रियों से भरी हुई थीं। इसका मतलब है कि लोगों का भरोसा एयरलाइन पर बना हुआ है। साथ ही बेहतर रूट प्लानिंग और टिकट दरों में बढ़ोतरी ने भी मुनाफा बढ़ाने में मदद की।
लीज एग्रीमेंट में बदलाव नकदी की स्थिति होगी मजबूत
स्पाइसजेट ने Carlyle Aviation के साथ एक बड़ी डील की है। कंपनी करीब $121 मिलियन की बकाया लीज रकम को नए तरीके से चुकाने की योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी सिक्योरिटीज जारी कर सकती है। इससे आने वाले समय में कंपनी को नकदी संकट से राहत मिल सकती है।
ब्रोकरेज हाउस की राय रास्ता अभी लंबा है
टॉप ब्रोकरेज Nuvama Institutional Equities के अनुसार, स्पाइसजेट की प्रति किलोमीटर कमाई इंडिगो से बेहतर रही है। लेकिन कंपनी की सीटें कम रही हैं क्योंकि कुछ विमान जमीन पर खड़े हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भविष्य में पूरी तरह से सुधार में थोड़ा वक्त लग सकता है।
स्पाइसजेट ने तिमाही और सालाना मुनाफे के दम पर एक नई उड़ान भरी है। लेकिन कंपनी को अभी अपने बेड़े को बढ़ाना, पुरानी देनदारियों को सुलझाना और बाजार में स्थिरता लानी बाकी है। निवेशकों को उम्मीद है कि कंपनी इस टर्नअराउंड को बनाए रखने में कामयाब होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications