
Best Split AC : सर्दियां अब खत्म हो रही हैं। धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जाएगी। मार्च के दूसरे हफ्ते तक तापमान काफी ऊपर चला जाता है। गर्मी शुरू होते ही पंखे, कूलर और एसी की जरूरत पड़ती है। मई-जून तक आते-आते तो बिना एसी के रहना मुश्किल हो जाता है। पर उस समय यदि आप एसी खरीदने की सोचें तो आपको शायद थोड़े अधिक पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। जबकि अभी शुरुआती गर्मियों में ही यदि आप एसी खरीद लें तो ऑफ-सीजन समय होने के चलते आपको अच्छी डील्स मिल जाएंगी। बता दें कि एक नया स्प्लिट एसी भी मार्केट में आया है, जो काफी किफायती और एडवांस्ड फीचर्स वाला है। आगे जानिए इस एसी की डिटेल।
4-इन-1 कन्वर्टिबल एयर कंडीशनर
मार्क ने 4-इन-1 कन्वर्टिबल एयर कंडीशनर (एसी) की नई रेंज लॉन्च की है। ये कन्वर्टिबल एसी होगा, जो बेहद शानदार फीचर्स से लैस है। सबसे अहम बात कि यह एसी चंद मिनटों में आपको कमरे को शिमला बना देगा। इसके लिए यह बिजली भी बहुत कम इस्तेमाल करेगा। असल में ये एसी एक एक्स्ट्रा मोड के साथ आता है। ये है 'टर्बो कूल मोड'।
टर्बो कूल मोड की खासियत
टर्बो कूल मोड की खासियत यह है कि ये रेगुलर एसी के मुकाबले ज्यादा तेजी से इंस्टैंट कूलिंग देता है। दूसरी बात कि यह ईको मोड में कम बिजली की खपत करते हुए, कमरे को कूल करता है।
इन्वर्टर टेक्नोलॉजी भी मिलेगी
मार्क की नयी एसी रेंज में "इन्वर्टर टेक्नोलॉजी" दी गयी है। साथ ही यह लेटेस्ट बीईई स्टार रेटिंग के साथ भी आती है। इससे रेफ्रिजरेंट (गैस) फ्लो रेट को कंट्रोल करने और कंप्रेसर की स्पीड को एडजेस्ट करने में आसाती होती है, जिससे कि कम बिजली की खपत हो। मार्क एयर कंडीशनर बिल्ट-इन स्टेबलाइजर्स भी है। इससे बिजली के उतार-चढ़ाव और "ब्लू फिन कोटिंग" से सेफ्टी मिलती है। ये इसे इंडस्ट्रियलिस्ट, नमक, रेत और प्रदूषकों से सेफ रखेगा।
कुल मॉडल्स आएंगे बाजार में
मार्क ने इस एसी के कुल 6 मॉडलों को पेश किया है। इनमें 1 टन 3 स्टार रेटिंग वाले एसी मॉडल की कीमत 26,499 रुपये है। इसी तरह 1.5 टन 5 स्टार रेटिंग वाले एसी की कीमत 32,999 रुपये है। इसके अलावा 0.8 टन 3 स्टार रेटिंग वाले एसी की कीमत 25,499 रुपये है। वहीं 1.5 टन 3 स्टार रेटिंग वाले एसी की कीमत 29,999 रुपये है। आप 1.5 टन 4 स्टार रेटिंग वाले एसी को 30,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। अंत में बता दें कि 2 टन 3 स्टार रेटिंग वाले एसी की कीमत 37,999 रुपये है।
कुछ और सस्ते एसी
कुछ और उपलब्ध सस्ते एसी मॉडलों की बात करें तो कैरियर 1.5 टन स्प्लिट एसी को आप 33,990 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि एलजी 1.5 टन एआई डुअल इन्वर्टर स्प्लिट एसी की कीमत 46,490 रुपये है। इसी तरह वोल्टास 1.5 टन स्प्लिट इन्वर्टर एसी की कीमत 33,370 रुपये है। व्हर्लपूल 1.5 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी आप 38,990 रुपये में खरीद सकते हैं। डाइकिन का 1.5 टन इन्वर्टर वाला स्प्लिट एसी 42,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। भारतीय बाजार में और भी कई एसी उपलब्ध हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications