नयी दिल्ली। गर्मी के मौसम ने आपको भी परेशान करना शुरू कर दिया होगा। आगे तापमान और भी बढ़ेगा। गर्मी से बचने का एक तरीका है बढ़िया क्वालिटी का एसी खरीदें। अगर आप एसी खरीदना चाहते हैं तो आपके पास कई ऑप्शन हैं। जैसे कि आप विंडो या पोर्टेबल एसी खरीद सकते हैं। इसी तरह एक अगर आप चाहें तो स्प्लिट इवर्टर एसी खरीद सकते हैं। हम आपको ऐसे दमदार पोर्टेबल इंवर्टर एसी की जानकारी देंगे, जिन पर 46 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही यह एसी वाई-फाई और वॉयस कंट्रोल फीचर से भी लैस हैं।
वोल्टास 1.5 टन वाईफाई इन्वर्टर स्प्लिट एसी
वोल्टास 1.5 टन वाईफाई इन्वर्टर स्प्लिट एसी 3 स्टार वाला है। इसमें आपको वाईफाई फीचर के साथ-साथ वॉयल कंट्रोल फीचर भी मिलेगा। यानी आप इसे अपनी आवाज से ही नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें एल्केसा सपोर्ट है। स्मार्ट टाइमर, स्लीप मोड और सेल्फ डायग्नोसिस जैसे अन्य फीचर वाले इस एसी पर 1 साल की वारंटी है। इसी तरह इसके कंडेंसर पर भी 1 साल और कंप्रेशर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। इस एसी पर 46 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद आपको यह एसी सिर्फ 32,990 रु में पड़ जाएगा।
लिवप्योर 1.5 टन वाई-फाई इन्वर्टर स्प्लिट एसी
लिवप्योर 1.5 टन वाई-फाई इन्वर्टर स्प्लिट एसी भी एक 3 स्टार वाला एयर कंडीशनर है। यह एसी भी वाईफाई और वॉयल कंट्रोल फीचर से लैस है। इस एसी पर आपको 27 फीसदी तक की छूट मिल रही है। छूट के साथ आप इसे 32,999 रु में खरीद पाएंगे। इसके कंप्रेसर पर 10 साल और कंडेंसर पर 1 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं एसी पर भी 1 साल की वारंटी दी जाएगी। यह एसी एयर प्योरिफिकेशन और साइलेंट मोड जैसे स्पेशल फीचर से लैस है।
व्हर्लपूल 1.5 टन वाई-फाई इन्वर्टर स्प्लिट एसी
व्हर्लपूल 1.5 टन वाई-फाई इन्वर्टर स्प्लिट एसी भी 3 स्टार है। वाई-फाई और वॉयस कंट्रोल के अलावा इस एसी में 3डी कूल टेक्नोलॉजी और 40 प्रतिशत फास्ट कूलिंग सुविधा दी गयी है। आपको इस एसी पर 1 साल, कंडेंसर पर भी 1 साल और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी मिलेगी। व्हर्लपूल 1.5 टन वाई-फाई इन्वर्टर स्प्लिट एसी पर 38 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद आप इस एसी को सिर्फ 35,999 रु में खरीद सकते हैं।
कूलर से सस्ता एसी
अमेजनबेसिक्स के एक एसी पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी के 3 स्टार विंडो एसी पर इस समय आपको जोरदार डिस्काउंट मिलेएगा। इस एसी की कीमत वैसे तो 24,999 रु है। मगर इस एसी पर फ्लैट 8000 रु का डिस्काउंट मिल जाएगा। इस तरह इस एसी की कीमत रह जाएगी सिर्फ 16,999 रु। इस एसी पर 3300 रु का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
13000 रु से कम में खरीदें
डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के अलावा अमेजन के एसी पर यस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 7.5 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। सभी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के बाद आपको यह एसी सिर्फ 12672 रु में खरीदा जा सकता है। बता दें कि केनस्टार आइसकूल रे हनीकॉम्ब एयर कूलर विद रिमोट - 60 लीटर, व्हाइट कूलर का दाम 13799 रु है। यानी अमेजन का एसी डिस्काउंट के साथ आपको कूलर से भी सस्ते में मिल जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications