Sri Lotus Developers IPO GMP: अगर आप में निवेश करते हैं तो आपको पता होना चाहिए, रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स का आईपीओ आज, 1 अगस्त 2025 को बंद हो रहा है। इस IPO का तीन दिन से चल रहा इश्यू निवेशको से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
इस आईपीओ की मार्केट में चर्चा तेज है और ग्रे मार्केट में भी इसके शेयर प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। चलिए इस आईपीओ के बारे में साड़ी डिटेल्स आपको बताते हैं।

इस आईपीओ में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख
Sri Lotus Developers का पब्लिक ऑफर 30 जुलाई को खुला था और आज 1 अगस्त शाम 5 बजे तक इसमें आवेदन किया जा सकता है। इस इश्यू की कीमत 150 रुपए प्रति शेयर तय की गई है और एक लॉट में 100 शेयर शामिल हैं।
IPO की अहम बातें एक नजर में
ओपनिंग तारीख: 30 जुलाई 2025
क्लोजिंग तारीख: 1 अगस्त 2025
प्राइस प्रति शेयर: 150 रुपए
लॉट साइज: 100 शेयर
इश्यू का कुल आकार: 450 करोड़ रुपए (लगभग)
संभावित लिस्टिंग डेट: 5 अगस्त 2025
आज का GMP: 45 रुपए
लिस्टिंग पर अनुमानित फायदा: करीब 30%
कैसा रहा सब्सक्रिप्शन ट्रेंड?
तीन दिन में इस आईपीओ को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सुबह 10 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक:
कुल सब्सक्रिप्शन: 11.22 गुना
रिटेल निवेशकों का हिस्सा: 9.59 गुना
हाई नेटवर्थ निवेशक: 18.42 गुना
संस्थागत निवेशक (QIB): 8.70 गुना
GMP से क्या संकेत मिल रहे हैं?
ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹45 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जो ₹150 के इश्यू प्राइस पर करीब 30% का संभावित फायदा दिखा रहा है। जानकारों का मानना है कि लिस्टिंग के समय तक यह प्रीमियम और बढ़ भी सकता है, अगर बाजार का माहौल सकारात्मक बना रहा।
क्यों छाया है श्री लोटस का IPO बाजार में?
मुंबई की यह कंपनी लग्जरी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स पर फोकस करती है।
इसके पास अभी 5 प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं और 11 प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।
कंपनी की मौजूदगी मुंबई के हाई-प्रोफाइल इलाकों में है जैसे प्रभादेवी, नेपियन सी रोड और बांद्रा।
वित्तीय स्थिति भी काफी मजबूत है - EBITDA मार्जिन 56% और नेट प्रॉफिट मार्जिन 41% तक है।
कंपनी का बिजनेस मॉडल 'डेट-लाइट' है यानी उधारी कम और मुनाफा ज्यादा।
कमाई और मुनाफे का ट्रैक रिकॉर्ड
FY25 रेवेन्यू: ₹549.68 करोड़
FY25 मुनाफा (PAT): ₹227.89 करोड़
पिछले साल (FY24) का रेवेन्यू: ₹461.58 करोड़
FY24 PAT: ₹119.81 करोड़
PE रेशियो: 32.17
यह आंकड़े दिखाते हैं कि कंपनी की आमदनी और मुनाफा दोनों साल दर साल तेज़ी से बढ़े हैं।
सेलिब्रिटी और दिग्गज निवेशकों की दिलचस्पी
Sri Lotus ने दिसंबर 2024 में प्री-IPO राउंड में ₹400 करोड़ जुटाए थे। इस राउंड में कई मशहूर नाम जुड़े:
शाहरुख खान फैमिली ट्रस्ट
अमिताभ बच्चन
ऋतिक रोशन
आशीष कचोलिया उनके पास लगभग ₹50 करोड़ की हिस्सेदारी है
इन नामों की मौजूदगी से भी बाजार में इस आईपीओ को लेकर विश्वास बढ़ा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications