IPO Next Week: लंबे समय से ठंडा पड़ा आईपीओ मार्केट एक बार फिर गुलजार होने को तैयार है. एथर एनर्जी के बाद कई कंपनियां फंड जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च करने जा रही. इस कड़ी में श्रीजी डीएलएम लिमिटेड का आईपीओ अगले हफ्ते से खुल जाएगा. रिटेल निवेशक आईपीओ में सोमवार यानी 5 मई से बोली लगा सकते हैं, जोकि बुधवार यानी 7 मई को बंद हो जाएगा.
प्राइस बैंड ₹100 से कम
श्रीजी डीएलएम आईपीओ के लिए प्राइस बैंड भी फिक्स हो गया है, जोकि 94 और 99 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है. इसके लिए फेस वैल्यू 10 रुपए प्रति शेयर होगा. इस लिहाज से निवेशकों को आईपीओ में हर लॉट में 1200 शेयर मिलेंगे.
श्रीजी डीएलएम का कारोबार
श्रीजी डीएलएम प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 20 दिसंबर 2005 को श्रीजी एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के रूप में की गई. कंपनी शुरुआत में कंज्युमर आइटम्स के लिए प्लास्टिक मोल्डिंग पर फोकस किया. फिर कंपनी ने 2013 तक घरेलू उपकरण मोल्डिंग में विस्तार किया.

श्रीजी डीएलएम प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डिंग, टूल रूम एवं डाई मैन्युफैक्चरिंग, मोबाइल फोन सब-असेंबली, पॉलिमर कम्पाउंडिंग समेत डिजाइन-ऑपरेडेट मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज में है. साथ ही उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं, घरेलू उपकरणों, ऑटोमोटिव पार्ट्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर्स में भी बिजनेज करती है. इसके अलावा ओईएम की जरूरतों के लिहाज से कॉस्ट इफेक्टिव सॉल्युशंस मुहैया कराती है.
आईपीओ अलॉटमेंट और अन्य डीटेल्स
श्रीजी डीएलएम आईपीओ के लिए शेयरों का अलॉटमेंट गुरुवार यानी 8 मई 2025 को किया जाएगा. डीमैट खातों में शेयरों को शुक्रवार यानी 9 मई 2025 तक डाल दिया जाएगा. बता दें कि आईपीओ आवंटन को 3 कैटेगरीज में बांटा गया है, जिसमें योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) के लिए 50%, छोटे निवेशकों के लिए 35% और गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) के लिए 15% शामिल है.
रिटेल निवेशकों को कम से कम 1,18,800 रुपए निवेश करना होगा, क्योंकि सबसे छोटे आवेदन लॉट में 1,200 शेयर शामिल हैं. हाई-नेटवर्थ इंडिविडुअल (HNI) के लिए मिनिमम बिज साइज दो लॉट यानी 2,400 शेयर है. इसके लिए हायर प्राइस बैंड पर 2,37,600 रुपए का निवेश करना होगा. ।
फंड का कहां होगा यूज?
श्रीजी डीएलएम आईपीओ में 17,14,800 इक्विटी शेयरों का नया इश्यू शामिल है, जिसकी कुल कीमत 16.98 करोड़ रुपए है. इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस नहीं है. श्रीजी डीएलएम आईपीओ से मिली रकम को कैपेक्स के लिए खर्च करेगी. साथ ही उत्तर प्रदेश में एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बनाएगी. इसके अलावा इस नई फैसिलिटी के लिए मशीनरी खरीदने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए फंड का इस्तेमाल किया जाएगा.
आईपीओ के लिए हुईं नियुक्तियां
जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहा है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रहा है. ग्लोबलवर्थ सिक्योरिटीज लिमिटेड को मार्केट मेकर के रूप में नियुक्त किया गया है.
ग्रे मार्केट प्रीमियम में कैसा है माहौल?
Investorgain.com के मुताबिक ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आईपीओ के प्रीमियम लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. क्योंकि यह 10.5 रुपए के प्रीमियम पर है. यानी श्रीजी डीएलएम का शेयर मूल्य ग्रे मार्केट में अपने इश्यू प्राइस बैंड के अपर बैंड 99 रुपए प्रति शेयर से 10.5 रुपए प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है. इस लिहाज से शेयर की लिस्टिंग 10.61% के प्रीमियम पर 109.5 रुपए के भाव पर लिस्ट हो सकता है. हालांकि, ग्रे मार्केट किसी भी आईपीओ की लिस्टिंग की सटीक अनुमान नहीं लगता. इसलिए निवेश से जुड़े फैसले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद से करें.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications