Srivari Spices IPO: लिस्ट होते ही किया पैसा डबल से ज्यादा

Shrivari Spices And Foods के शेयर की आज यानी 18 अगस्त शुक्रवार को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को इंवेस्टर्स को काफी शानदार रिस्पांस मिला था और इसी के आईपीओ को इस वर्ष अब तक सबसे ज्यादा बोली मिली थी।

श्रिवरी के शेयर आईपीओ निवेशकों को 42 रु के भाव में जारी हुए हैं। आज इसकी शुरुआत एनएसई एसएमई पर 101.50 रुपये के भाव पर हुई है यानी आईपीओ निवेशकों को 142 प्रतिशत लिस्टिंग गेन मिला है।

srivari-spices-ipo

श्रिवरी स्पाईसेज एंड फूड्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 7 अगस्त से 9 अगस्त के बीच खुला था। आईपीओ का इश्यू साइज 9 करोड़ रु था। श्रिवरी के आईपीओ को इस वर्ष सबसे अधिक बोली मिली थी और ओवर ऑल 450.03 गुना भरा था।

इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 79.10 गुना सब्सक्राइब हुआ था। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स 786.11 गुना, खुदरा निवेशकों का का 517.95 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

इस इश्यू के तहत 10 रु फेस वैल्यू वाले 21 लाख 42 हजार नए शेयर जारी हुए हैं। कंपनी इन शेयर को जारी कर जुटाई राशि का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

श्रिवरी स्पाईसेज एंड फूड्स कंपनी जिसका बिजनेस वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। यह एक मसाला और आटा कंपनी है। यह कंपनी कारोबारियों को तो सामान बेचती तो है ही इसके साथ ही ये सीधे उपभोक्ताओं को भी अपना सामान बेचती है।

यह भी पढ़ें : ऑनलाइन शॉपिंग करने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, जानिए कैसे लुटते हैं

इस कंपनी का मुख्य रुप से कारोबार तेलंगाना और उसके आस-पास फैला हुआ है। यह मसालों को 3,000 से ज्यादा आउटलेट को भेजती है। इसके साथ ही साथ गेहूं और शरबती आटा को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के 15,000 से ज्यादा आउटलेट को भेजती है।

अगर हम इसके मैनुफैक्चरिंग प्लांट की बात करें तो फिर इसके दो मैनुफैक्चरिंग प्लांट हैं इसमें पहला तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के जलपल्ली गांव और दूसरा भी इसी जिले के फारुकनगर मंडल में हैं।

यह भी पढ़ें : Fake Mobile app से रहे सावधान, आईआरसीटीसी ने जारी किया अलर्ट

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+