Stallion India Fluorochemicals IPO: आईपीओ बाजार में गुरुवार 16 जनवरी से एक और आईपीओ खुलने को तैयार है. स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड 199.45 करोड़ रुपए जुटाने के लिए अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लॉन्च करने के लिए कमर कस लिया है.
20 जनवरी से बंद हो जाएगा आईपीओ
IPO में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हैं. रिटेल निवेशकों के लिए 16 जनवरी से 20 जनवरी तक बोली लगाने के लिए खुला रहेगा. रिटेल निवेशकों, छोटे गैर-संस्थागत निवेशकों (sNII) और बड़े NII (bNII) के लिए अलग-अलग न्यूनतम निवेश आवश्यकताओं के साथ प्राइस बैंड 85 और 90 रुपए प्रति शेयर के बीच तय की गई है.
आईपीओ में रिजर्व होगी हिस्सेदारी
आईपीओ शेयरों का आवंटन इस प्रकार से किया गया है. नेट इश्यू का 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए, 35% खुदरा निवेशकों के लिए और अन्य 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए रिजर्व है. शेयर अलॉटमेंट का 21 जनवरी को होगा. कंपनी के शेयरों के 23 जनवरी को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होने की उम्मीद है.

स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का कारोबार
स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स दो दशकों से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में है, जो रेफ्रिजरेंट और इंडस्ट्रियल गैसों पर फोकस करती है. उनकी फैसिलिटीज महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा में स्थित हैं. ये गैसें एयर कंडीशनिंग, फायर सेफ्टी, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमोबाइल प्रोडक्शन जैसे विभिन्न सेक्टर्स में काम आती हैं.
कंपनी के लिए रिस्क और चुनौतियां
कंपनी रेफ्रिजरेंट गैस की बिक्री पर भारी निर्भरता इसे बाजार में उतार-चढ़ाव के प्रति संवेदनशील बनाती है. इसके अलावा आय का एक बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र और दिल्ली से आता है. कंपनी चीन से कच्चे माल पर भी बहुत ज्यादा निर्भर करती है, जिससे प्राइस अस्थिरता और सप्लाई चेन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.
स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स में प्रोमोटर और शेयरहोल्डिंग
इस आईपीओ के प्रोमोटर शहजाद शेरियार रुस्तमजी, मनीषा शहजाद रुस्तमजी और रोहन शहजाद रुस्तमजी हैं. आईपीओ लॉन्च होने से पहले, उनके पास कंपनी के कुल 94.63% शेयर थे. हालाकि, आईपीओ के बाद उनकी हिस्सेदारी घटकर 67.9% रह जाएगी.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications