नई दिल्ली। आमलोगों में तेजी से प्रचलित हो रहे निवेश के नए साधन म्युचुअल फंड पर अब निवेश करना महंगा हो जाएगा। कल से यानी 1 जुलाई 2020 से म्यूचुअल फंड में निवेश करने या इसे बेचने पर अब स्टांप ड्यूटी देना होगी। इससे निवेश थोड़ा महंगा जाएगा, जिससे निवेश पर फर्क पड़ेगा। यही नहीं म्यूचुअल फंड में अगर आप सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी और सिस्टमेटिक ट्रांसफर प्लान यानी एसटीपी माध्यम से भी निवेश पर स्टांप ड्यूटी लगेगी। इस स्टांप ड्यूटी का सबसे ज्यादा असर डेट फंड्स पर देखने को मिलेगा जो आम तौर पर छोटी अवधि के लिए होती है।

इतना देनी होगी स्टांप ड्यूटी
इस नए नियम के अनुसार, म्यूचुअल फंड में निवेश पर कुल इनवेस्टमेंट का 0.005 फीसदी आपको स्टांप ड्यूटी के तौर पर देना होगा। इसके अलावा अगर आप म्यूचुअल फंड यूनिट का ट्रांसफर करते हैं, तो भी आपको स्टांप ड्यूटी देनी होगी। इसमें 3 गुना ज्यादा यानी 0.015 फीसदी स्टांप ड्यूटी लगेगी।
ये है जानकारी
लाइव मिंट के अनुसार, म्यूचुअल फंड पर स्टांप ड्यूटी वैसे तो इस साल जनवरी से ही लागू होनी थी, लेकिन पहले इसे टालकर अप्रैल किया गया। इसके बाद फिर से इसे टालकर जुलाई कर दिया गया। ऐसे में अगर इसकी तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाती है तो 1 जुलाई से यह लागू हो जाएगा। इससे म्यूचुअल फंड में निवेश पर अतिरिक्त शुल्क लागू हो जाएगा। स्टांप ड्यूटी म्यूचुअल फंड यूनिट बेचने के दौरान नहीं बल्कि खरीदते हुए ही आपको चुकाना होगा।
यह भी पढ़ें : Mutual Fund : 500 रुपये की SIP से तैयार हो जाएगा 16 लाख का फंड
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications