वैश्विक कॉफी दिग्गज स्टारबक्स (Starbucks) महत्वपूर्ण चुनौतियों से जूझ रही है, जिसकी वजह से CEO लक्ष्मण नरसिम्हन ने इस्तीफा दे दिया है. कंपनी को बढ़ते कॉस्ट का प्रेशर और सेल्स में गिरावट का सामना करना पड़ा. यह अमेरिका में बढ़ती महंगाई की वजह से और बढ़ गया. नतीजनत, कस्टमर्स को खर्च में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा. नरसिम्हन के समान-स्टोर बिक्री में रुझान को उलटने के प्रयासों के बावजूद, स्थिति तब और खराब हो गई जब स्टारबक्स ने अप्रैल में अमेरिका में बिक्री में गिरावट और चीन में उम्मीद से कमजोर ग्रोथ की वजह से अपने सालाना बिक्री के अनुमान को घटाना पड़ा.
लक्ष्मण नरसिम्हन के पहलेऔर स्टारबक्स के फेसम फाउंडर हॉवर्ड शुल्ट्ज़ ने कंपनी को अपने मुख्य ऑपरेशंस पर फिर से फोकस बढ़ाने पर जोर दिया था. उन्होंने कहा था कि मैंने इस बात पर जोर दिया है कि कंपनी के सुधार की शुरुआत घर से ही होनी चाहिए. स्टोर को एक ट्रेडर्स की नज़र से कस्टमर्स के एक्सपीरिएंस पर पागलों की तरह फोकस करना चाहिए और इसका जवाब डेटा में नहीं, बल्कि स्टोर में है.
स्टारबक्स के लिए बढ़ती चुनौतियां
अप्रैल में करीब 3 सालों में समान-स्टोर बिक्री में पहली गिरावट दर्ज की गई. इसकी वजह से स्टारबक्स को अपने सालाना बिक्री पूर्वानुमान में कटौती करनी पड़ी. बिक्री में यह गिरावट अमेरिका और ग्लोबल लेवल पर साफ धी. CEO नरसिम्हन ने रेवेन्यू कॉल के दौरान का कि अत्यधिक चुनौतीपूर्ण माहौल में मार्च तिमाही के नतीजे हमारे ब्रांड की शक्ति, हमारी क्षमताओं या आगे के अवसरों को नहीं दर्शाते हैं.
स्टारबक्स के लिए बढ़ा कंपीटिशन
स्टोर की संख्या के हिसाब से स्टारबक्स के सबसे बड़े अमेरिकी बाज़ार में डंकिन डोनट्स जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है, जो यंग कंज्युमर्स नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रहे हैं. इस कंपीटिशन का मुकाबला करने के लिए स्टारबक्स ने अपने मार्केटिंग बजट का ज़्यादा हिस्सा जेनजी और मिलेनियल्स तक पहुँचने की ओर लगाया. अकेले 2023 में स्टारबक्स ने ग्लोबल लेवल पर विज्ञापन पर करीब 508 मिलियन डॉलर खर्च किए.
जिो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ी और कॉफी भी महंगी हुई
पिछले साल के अंत में इजरायल और फिलिस्तीन में युद्द के बीच स्टारबक्स वर्कर्स यूनाइटेड के एक बयान ने कंपनी के खिलाफ बड़े स्तर पर बहिष्कार किया. यूनियन पूरे अमेरिका में 340 आउटलेट का प्रतिनिधित्व करती है. इस पोस्ट ने कॉफी चेन के बहिष्कार के लिए आह्वान किया. कुछ रिपोर्ट्स ने अनुमान लगाया कि इस पोस्ट की वजह से स्टारबक्स की मार्केट वैल्यू को 11 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ.

दूसरी ओर, 2023 से कॉफ़ी की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे मार्जिन कम हो रहा है. स्टारबक्स को इन लागतों का बोझ कस्टमर्स पर डालना पड़ रहा है. अगस्त 2024 की शुरुआत में कॉफी बीन्स के टॉप प्रोड्युसर्स में से एक ब्राज़ील में ठंड के मौसम की वजह से जुलाई में थोड़ी गिरावट के बाद अरेबिका कॉफी की कीमतों में फिर से उछाल आया.
इन सभी वजहों ने स्टारबक्स के लिए फाइनेंशियल प्रेशर बढ़ाया. इसकी वजह से CEO लक्ष्मण नरसिम्हन को CEO के पद से इस्तीफा देना पड़ गया. नरसिम्हन की जगह ब्रायन निकोल लेंगे, जोकि Chipotle Mexican Grill Inc. में CEO के तौर पर काम कर रहे थे.
नए CEO की खबर से शेयर उछला
ब्रायन निकोल को CEO नियुक्त करने की खबर से स्टारबक्स के शेयर में तेज उछाल देखने को मिली. शेयर करीब 25% उछल गया है. शेयरों में तेजी की वजह से स्टारबक्स के मार्केट कैप में 21.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications