Starbucks Layoffs 2025: मेटा से लेकर गूगल तक, कई टॉप कंपनियों से हाल ही में कर्मचारियों को जॉब से निकाला है। अब कॉफी चेन कंपनी स्टारबक्स ने भी कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर ली है। स्टारबक्स कॉरपोरेशन ने जानकारी दी है कि जल्द ही कंपनी 1,100 कॉर्पोरेट नौकरियों में कटौती करने वाली है।

स्टारबक्स के सीईओ ने बताया इस छंटनी के पीछे की वजह (Starbucks Jobcuts 2025)
कंपनी के नए चेयरमैन और सीईओ ब्रायन निकोल ने एपी(एसोसिएटेड प्रेस) को ये भी बयान दिया है कि जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है उन्हें इस बात की जानकारी आज मंगलवार दोपहर तक दे दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी में खाली पड़े सैकड़ों पदों को भी खत्म करने की प्लानिंग चल रही है। कंपनी के सीईओ ने बताया कि एफिशिएंसी, अकाउंटेबिलिटी बढ़ाने के लिए औस साथ ही कॉम्प्लिकेशन को कम करने के लिए ये फैसला लिया जा रहा है।
स्टारबक्स की रिस्ट्रक्चरिंग प्लान की तैयारी (Starbucks CEO Brian Niccol)
स्टारबक्स में फिलहाल दुनियाभर में 16,000 कर्मचारी हैं। इसमें कुछ कर्मचारी छंटनी से प्रभावित नहीं होंगे। जिन कर्मचारियों को इस लेऑफ का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा वह रोस्टिंग, वेयरहाउस, कंपनी के स्टोर्स में काम करने वाले शामिल हैं। इसके अलावा बैरिस्टा कर्मचारियों को भी जॉब से नहीं निकाला जाएगा। स्टारबक्स के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) ब्रायन निकोल, जो सितंबर 2024 में फर्म में शामिल हुए, ने कॉफीहाउस चेन की बिक्री में गिरावट के बीच रिस्ट्रक्चरिंग प्लान की घोषणा की है।
कंपनी ने जनवरी में दी थी छंटनी की जानकारी (Starbucks Layoffs News)
कंपनी के सीईओ ने जनवरी 2025 में ये जानकारी दी थी कि कई लोगों की छंटनी मार्च के महीने में की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा था कि सभी लोगों के काम का आकलंन करने के लिए ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाएगी जो निर्णय ले सके। साथ ही कंपनी के स्ट्रचर को आसान बनाने की प्लानिंग करें। सीईओ ने बताया, 'छोटी टीम के मैनेजर्स और प्राइमरी कामों को कोर्डिनेट करने वाले रोल्स, हमारे साइज और स्ट्रचर को धीमा कर सकते हैं।'
स्टारबक्स की परफॉर्मेंस में आई गिरावट
स्टारबक्स को परफॉर्मेंस प्रेशर का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी का वित्तीय वर्ष 2025 के Q1 रिजल्ट में 9.398 बिलियन डॉलर रिवेन्यू देखने को मिला है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.3% की गिरावट दर्ज की गई है। नेट प्रॉफिट 781 मिलियन डॉलर रहा है जो पिछले वर्ष की तुलना में 23.8% कम है।
वहीं, चीन को इन छंटनी से बाहर रखा गया है। स्टारबक्स चाइना ने इस बात की पुष्टि की है कि उसके कर्मचारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है और उसने मार्केट की संभावनाओं के बारे में आशा व्यक्त की है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications